फिल्म ‘द क्रू' में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ; तब्बू, करीना कपूर और कीर्ति सेनन भी होंगे शामिल

Diljit Dosanjh
Photo - Social Media
Published on: 
Updated on: 

मुंबई :  गायक एवं एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) जल्द ही फिल्म ‘द क्रू' में नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। फिल्म में तब्बु (Tabu), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और कीर्ति सेनन (Kriti Sanon) के होने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसका निर्देशन राजेश कृष्णन करेंगे और रिया कपूर तथा एकता कपूर की निर्माण कंपनी के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा। रिया कपूर ने कहा कि वह दिलजीत के इस फिल्म का हिस्सा बनने से काफी खुश हैं। 

गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ, जो उड़ता पंजाब, गुड न्यूज और कई ऐसी हिट फिल्में और अपने गानों के के लिए लोकप्रिय हैं, फिल्म 'द क्रू' में शामिल होने के लिए तैयार हैं। जिसमें तब्बू, करीना कपूर खान और कीर्ति सेनन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गुड न्यूज के बाद, एक्टर की इस फिल्म के साथ कॉमेडी के एक रोलर कोस्टर के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि दिलजीत और करीना अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए फिर से आप सभी का दिल जीतने के लिए सिनेमाघरों पर आ रहें हैं।

फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम दिलजीत के इस फिल्म का हिस्सा होने से काफी खुश हैं। यह फिल्म हमारे लिए हमेशा से खास थी। आपने पहले कभी ऐसी मनोरंजक फिल्म नहीं देखी होगी। फिल्म से जुड़े लोग और मैं सिनेमाघरों में लोगों को एक शानदार व यादगार अनुभव देने को लेकर उत्साहित हैं।'' फिल्म की कहानी तीन महिलाओं पर आधारित है जो जीवन के साथ आगे बढ़ने के लिए काम करती हैं और जीवन में काफी ऊधम मचाती हैं। लेकिन जैसे-जैसे वे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनकी नियति उन्हें कुछ अनचाहे और नाउम्मीद स्थितियों की ओर ले जाती है, जिससे वे झूठ के जाल में फंस जाते हैं। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com