दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में होगें सुरक्षा के खास इंतजाम, 2000 गार्ड्स रखेगें चप्पे-चप्पे पर नजर

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी मिल गई है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। जानें टिकट की कीमत।
Diljit Dosanjh Concert Ticket Price
दिलजीत दोसांझ (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी

  • 2000 गार्ड्स तैनात, 700 मीटर नो-कार जोन

  • धमकी के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट की सुरक्षा बढ़ी

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार करने वाले फैंस के लिए एक गुड न्यूज आयी है। 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को अब पुलिस की भी मंजूरी मिल चुकी है।

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में आयोजित होने वाला कॉन्सर्ट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा के इंतजाम काफी कड़े रहने वाले हैं। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर काफी चर्चाओं के बाद दिल्ली पुलिस ने इस कॉन्सर्ट के लिए अनुमति दे दी है।

सुरक्षा के चलते अटकी थी मंजूरी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर पहले सिक्योरिटी से जुड़ी कई समस्याएं सामने आयी थी। हालांकि कई दौर की बैठकों के बाद आखिरकार पुलिस ने इस प्रोग्राम के लिए मंजूरी दे ही दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस और आयोजकों के बीच सुरक्षा इंतजामों तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर चर्चा हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पॉन्सर्स को प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने और स्टेडियम में आने-जाने के लिए कई रास्ते तैयार रखने को कहा है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान लोगों की आवाजाही व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

Diljit Dosanjh Concert Ticket Price
Aishwarya Rai Bachchan ने धूमधाम के मनाया भतीजे का जन्मदिन, मायके में मनाया जोरदार जश्न

2000 गार्ड्स और 700 मीटर तक नो कार जोन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉन्सर्ट के लिए लगभग 2000 सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात करने और लगभग 700 मीटर तक नो-कार जोन बनाने की व्यवस्था की जा रही है। फैंस की एंट्री लाइन के जरिए कराई जाएगी, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि, कार्यक्रम के दिन सुरक्षा व्यवस्था और एंट्री से जुड़े निर्देशों के लिए आयोजकों की ओर से जारी होने वाली ताजा जानकारी पर नजर रखना जरूरी होगा।

दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट टिकट प्राइस

  • दिल्ली: ₹6,499

  • इंदौर: ₹3,499

  • अहमदाबाद: ₹5,999

  • मुंबई: ₹4,499

  • बेंगलुरु: ₹4,899

  • लखनऊ: ₹2,499

जान से मारने की मिली धमकी

हाल ही में दिलजीत दोसांझ और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ई-मेल के मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस धमकी भरे ई-मेल में 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com