डायना पेंटी ने पूरी की 'सेक्शन 84' की शूटिंग, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Section 84
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : एक्ट्रेस डायना पेंटी (Diana Penty) इन दिनों रिभु दासगुप्ता (Ribhu Dasgupta) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सेक्शन 84' (Section 84) की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं। जिसे अब एक्ट्रेस ने पूरा कर लिया है। डायना पेंटी फिल्म की शूटिंग को खत्म कर ली हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दिया है। एक्ट्रेस इस फिल्म से पहली बार बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

डायना पेंटी बिग बी के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। डायना पेंटी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों की पहली तस्वीर में एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ हाथ में क्लैपर बोर्ड लिए नजर आ रही हैं। फिल्म के क्लैपर बोर्ड के सभी कॉलम में रैप, रैप, रैप लिखा नजर आ रहा है। वहीं एक दूसरी तस्वीर में वो निम्रत कौर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में डायना पेंटी को अभिषेक बनर्जी के साथ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर कर एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

डायना पेंटी ने लिखा, “और यह एक रैप है। मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष यात्रा क्या रही है। इससे पहले कि हम 'सेक्शन 84' की शूटिंग शुरू करें, मैं पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए उत्साहित थी, लेकिन इतना नर्वस भी थी!! लेकिन अब जबकि हम एक साथ एक फिल्म कर चुके हैं, मैं सुरक्षित रूप से कह सकती हूं, यह मेरे करियर के सबसे समृद्ध अनुभवों में से एक रहा है। एक अभिनेता के रूप में, मुझे अंततः पता चला कि एक दृश्य में 'बीई' का क्या अर्थ है।"

उन्होंने आगे लिखा, "मिस्टर बच्चन आपको ऐसा करने की अनुमति देते हैं, और आपको और भी बहुत कुछ करने के लिए जगह देते हैं। उसे देखना और उसका अवलोकन करना किसी मास्टरक्लास को देखने जैसा है। साथ ही, आखिरकार सेट पर निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी के साथ घूमने का मौका मिला। यहां सबूत है कि हम वास्तव में एक ही फिल्म में हैं। रिभु दासगुप्ता, इस पूरी चीज को इतनी खूबसूरती से एक साथ लाने के लिए धन्यवाद लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात, यह सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद कि हमारा पेट हमेशा भरा रहे! प्राथमिकताएं, प्राथमिकताएं।” बता दें कि डायना पेंटी हाल ही में फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो एक्टर शाहिद कपूर के साथ दिखाई दी थीं।  

Navbharat Live
navbharatlive.com