- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhanush Kubera Event Postponed After Plane Crash Markers Expressed Grief
विमान हादसे के बाद टला धनुष की फिल्म कुबेर का इवेंट, मेकर्स ने जताया शोक
धनुष की फिल्म कुबेर का प्री-रिलीज इवेंट होने वाला था। हालांकि, अब खबर है कि यह इवेंट स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुबेर के निर्माता जल्द ही नई तारीख की घोषणा की करेंगे।
- Written By: सोनाली झा

विमान हादसे के बाद टला धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ का इवेंट
मुंबई: साउथ सुपरस्टार धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर के प्री-रिलीज इवेंट को अहमदाबाद विमान दुर्घटना के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। यह इवेंट बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला था जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन अब फिल्म के निर्माताओं ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इस इवेंट को टाल दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की टीम ने अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले 241 यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। यह हादसा भारतीय विमानन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक माना जा रहा है। निर्माताओं ने कहा कि हम ऐसे दुखद समय में प्रमोशनल कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं समझते। जल्द ही फिल्म की टीम इस इवेंट की नई तारीख की घोषणा करेगी।
कब रिलीज होगी कुबेर
शेखर कम्मुला के निर्देशन में बनी ‘कुबेर’ में धनुष के साथ नागार्जुन और रश्मिका मंदाना अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सुनील नारंग और पी. राम मोहन राव द्वारा किया गया है। संगीत की जिम्मेदारी साउथ के हिट संगीतकार देवी श्री प्रसाद (DSP) ने निभाई है। कुबेर 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के अचानक करोड़पति बनने और उससे जुड़े संघर्षों को दर्शाएगी, जिसमें थ्रिल, इमोशन और म्यूजिक का जबरदस्त मिक्स है।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
ये भी पढ़ें- हाउसफुल 5 का सातवां दिन भी रहा हाउसफुल, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितने की हुई कमाई
धनुष की आने वाली फिल्में
‘कुबेर’ के अलावा धनुष खुद द्वारा निर्देशित ‘इडली कढ़ाई’ नामक फिल्म में भी नज़र आएंगे जिसमें उनकी जोड़ी नित्या मेनन के साथ बनी है। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। वहीं, धनुष और कृति सेनन की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार कृति और धनुष की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी।
Dhanush kubera event postponed after plane crash markers expressed grief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Hindi Exam: महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा रद्द, मनसे के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
May 07, 2026 | 06:55 AMसुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप, सामने आया TMC का बड़ा बयान
May 07, 2026 | 06:55 AMनागपुर हत्या केस: कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल के चलते 17 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में
May 07, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 07 मई LIVE: TMC ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग की
May 07, 2026 | 06:49 AMBirthday Horoscope: 7 मई को जन्मे लोगों की साल 2026 में लगेगी लॉटरी! जानिए कब चमकेगी आपकी सोई हुई किस्मत।
May 07, 2026 | 06:30 AMसावधान महाराष्ट्र! अगले 48 घंटे भारी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जाने आज का मौसम
May 07, 2026 | 06:00 AMEV vs Petrol का बड़ा खुलासा, 500KM चलाने में होता है कितना खर्च?
May 07, 2026 | 05:39 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














