-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Danny Denzongpa Birthday Special He Rejected Sholay His Relationship With Parveen Babi
74 साल के हुए बॉलीवुड एक्टर ‘डैनी डेंजोंगपा’, इस वजह से किया था ‘शोले’ में काम करने से मना
- Written By: काजल चोपड़े
डैनी का असली नाम ‘शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा’ है।

मुंबई, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर डैनी डेंजोंगपा (Happy Birthday Danny Denzongpa) आज अपना 74 वां जन्मदिन मना रहे हैं। डैनी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का काम किया है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री अपनी एक अलग जगह बनाई है। डैनी डेंजोंगपा फिल्मों में न सिर्फ विलेन बल्कि कई डिफरेंट रोल भी प्ले किए हैं।
डैनी डेन्जोंगपा (Danny Denzongpa) का जन्म 25 फरवरी 1948 को सिक्किम के गंगटोक में हुआ था। डैनी का असली नाम ‘शेरिंग फिंटसो डेन्जोंगपा’ है। उनका नाम नाम के उच्चारण में दिक्कतें आती थीं, इसलिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चे ने उनका नाम बदलकर ‘डैनी’ कर दिया था। जया और डैनी कॉलेज फ्रेंड्स थे।

सम्बंधित ख़बरें
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
यश के फैंस के लिए खुशखबरी, तीन बार टली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पर जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान
रिया कपूर की टीम को लगा 1.35 करोड़ रुपये का झटका, न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान चोरी हुए कीमती हीरे
बेहतरीन एक्टर के अलावा डैनी बहुत अच्छे टेबल टेनिस प्लेयर हैं। एक समय था जब अमिताभ बच्चन और डैनी एक साथ टेनिस खेला करते थे। हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर डैनो कभी भी हीरो नहीं बनना चाहते थे। दरअसल, डैनी आर्मी में जाना चाहते थे, लेकिन मां के मना करने पर वह ऐसा नहीं सके। उनकी मां चाहती थीं कि उनका बेटा आर्मी में जाने की बजाय, आर्टिस्टिक बने।
डैनी (Danny Denzongpa) ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘आर्मी जॉइन करने से मना किए जाने के बाद मैंने FTII जॉइन किया। जहां म्यूजिक और सिंगिंग कोर्स का एक पार्ट था। उस समय मैंने आशा भोंसले, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे बड़े सिंगर्स के साथ गाना गाया था। इसके बाद मैं एक सिंगर बनना चाहता था, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि म्यूजिक सिर्फ कोर्स का पार्ट था। कोर्स सिर्फ एक्टिंग के लिए बेस्ड था।’ इसके बाद डैनी ने एक्टिंग की ओर अपना रुख किया।

डैनी (Danny Denzongpa) को जी.पी. सिप्पी की फिल्म ‘शोले’ में गब्बर सिंह का किरदार निभाने का ऑफर आया था। लेकिन, उन्होंने उसे मना कर दिया। जिसेक बाद यह रोल अमजद खान को मिला और वह काफी पॉपुलर हो गए। दरअसल, जिस समय डैनी को गब्बर सिंह का रोल ऑफर किया गया, तब वह फिल्म ‘धर्मात्मा’ की शूटिंग कर रहे थे। इसलिए उन्होंने ‘शोले’ में काम करने से मना कर दिया था। बता दें कि, डैनी अपने उसूलों के पक्के थे। उनसे जुड़े लोग बताते हैं वह सुबह 5 बजे उठकर कसरत, योगा आज भी करते हैं।
70 के दशक में डैनी (Danny Denzongpa) और परवीन बाबी के प्यार की काफी चर्चा थी। डैनी, परवीन का पहला प्यार थे, जिनसे वह बेहद प्यार करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘धुएं की लकीर’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इतना ही नहीं दोनों लिव इन में भी रहते थे। हालांकि, 4 सालों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन, वे फिर भी एक अच्छे दोस्त थे।

परवीन बाबी, डैनी से बेइंतहा प्यार करती थीं। अलग होने के बाद भी वह अक्सर डैनी के घर जाती थी। इस वजह से डैनी की गर्लफ्रेंड ‘किम’ को काफी परेशानी होती थी। इस बात का खुलासा खुद डैनी ने ‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू में किया था। डैनी ने कहा था, ‘4 सालों तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद मैंने किम को डेट करना शुरू किया, तो वहीं परवीन ने कबीर बेदी को। वह अक्सर मेरे घर आती रहती थी और हम भी उसके घर जाया करते थे।’
डैनी (Danny Denzongpa) ने आगे बताया था, ‘मेरी गर्लफ्रेंड किम को बिल्कुल पसंद नहीं था कि, अलग होने के बाद भी परवीन मेरे घर आती है। उनकी बात भी सही थी, क्योंकि किसी लड़की को गंवारा नहीं होगा कि मेरी एक्स गर्लफ्रेंड बिना बताए घर में आ जाए।’
डैनी अपने इंटरव्यू में बताया था कि परवीन उनसे काफी जुड़ीं हुई थी। यह बात परवीन बाबी को डेट कर रहे महेश भट्ट को भी पता थी। महेश ने डैनी से यहां तक कहा था कि वह परवीन से बात करते रहा करें। लेकिन, कुछ समय बाद परवीन डैनी से डरने लगी थी। इस बारे में बताते हुए डैनी ने कहा था, ‘परवीन पॉयरायड स्क्रिनोफीनिया से लड़ रही थीं, जिसकी वजह से वह अमिताभ बच्चन से डरती थीं कि वो उन्हें मारना चाहते हैं। जब एक इंटरव्यू में अमिताभ ने मेरी तारीफ की और मुझे अपना दोस्त बताया, तब परवीन ने मुझसे बिल्कुल बात करनी छोड़ दी थी और उन्हें घर नहीं आने देती थीं।’

डैनी (Danny Denzongpa) ने साल 1990 में सिक्किम की राजकुमारी ‘गावा’ से शादी कर ली। शादी के बाद उनके दो बच्चे रिनजिंग डेन्जोंगपा और पेमा डेन्जोंगपा हैं।डैनी को हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्निका’ में देखा गया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 190 फिल्में की हैं, जिनमें ‘अग्निपथ’, ‘हम’, ‘अंदर बाहर’, ‘चुनौती’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अंधा कानून’, ‘घातक’ और ‘इंडियन’ सुपरहिट रहीं।
Danny denzongpa birthday special he rejected sholay his relationship with parveen babi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PMNagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
Jun 21, 2026 | 02:38 PMकानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














