दलजीत कौर और श्रद्धा आर्या समेत इन टीवी एक्ट्रेसेस ने रखा करवा चौथ का व्रत, हाथों में लगाई मेहंदी

Karva Chauth 2023
श्रद्धा आर्या, दलजीत कौर, संभावना सेठ और किश्वर की फोटो (Photo - Instagram)
Published on
Updated on

मुंबई : आज यानी 1 नवंबर को देशभर में करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं रात में चांद और पति का चेहरा देखने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। कई टीवी एक्ट्रेसेस (TV Actresses) ने भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने इस साल NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी करने के बाद आज वो अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट कर रही हैं।

एक्ट्रेस केन्या में अपने पति निखिल के लिए व्रत रखी हैं। दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो अपने हाथों पर मेहंदी रचाई नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी सौतेली बेटी भी उन्हें कंपनी देती दिखाई दे रही है। दलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे छोटे बच्चे मेरी करवा चौथ टीम हैं! हम एक साथ उपवास कर रहे हैं, एक साथ जश्न मना रहे हैं, और प्रेम और परंपरा के महत्व के बारे में सीख रहे हैं। इस वर्ष करवा चौथ मेरे नन्हे-मुन्नों के साथ पहले से कहीं अधिक विशेष है।” 

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों पर पति राहुल नागल के नाम की मेहंदी रचाई हैं। जिसकी झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं साथ ही एक्ट्रेस ने अपने नए घर में जाने की भी झलक दिखाई हैं। 

एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने इस साल जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। पंखुड़ी भी आज अपना करवा चौथ मना रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने हाथों पर मेहंदी लगाए नजर आ रही हैं। 

यूट्यूबर संभावना सेठ भी आज करवा चौथ का व्रत रखी हैं। जिसके लिए उन्होंने एक दिन पहले ही पूरी तैयारियां कर ली थीं। एक्ट्रेस नई ड्रेस के साथ सरगी और अन्य चीजों की खरीदारी की हैं। जिसकी झलक को उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए दिखाया है। 

कुंडली भाग्य फेम संजय गगनानी की पत्नी पूनमप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी मेहंदी की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।  

किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हाथों पर लगी मेहंदी का एक रील वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वो अपने दोनों हाथों में मेहंदी रचाए नजर आ रही हैं।  

Navbharat Live
navbharatlive.com