Dada First Look: गांगुली बनकर छाए राजकुमार राव, लेकिन लुक देख भड़के यूजर्स, बोलें-'AI से बनाया है क्या?'

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' का पहला पोस्टर रिलीज होते ही विवादों से घिर गया है। राजकुमार राव के नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं।
Dada First Look Rajkummar Rao
सौरव गांगुली और राजकुमार राव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dada First Look Rajkummar Rao: सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई। फिल्म 'दादा' में मुख्य भूमिका अदा रहे प्रतिभाशाली एक्टर राजकुमार राव के लुक को देखकर फैंस दो धड़ों में बंट गए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पोस्टर की खराब एडिटिंग को लेकर नेटिजन्स ने मेकर्स को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है।

फिल्म 'दादा' के पहले पोस्टर में राजकुमार राव को सौरव गांगुली के जीवन के सबसे यादगार और ऐतिहासिक लम्हे को रीक्रिएट करते हुए दिखाया गया है। यह वाकया 13 जुलाई 2002 का है, जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला जीता था। उस खिताबी जीत के बाद कप्तान गांगुली ने लॉर्ड्स मैदान की बालकनी में खड़े होकर बेहद आक्रामक अंदाज में अपनी जर्सी उतारी थी और उसे हवा में लहराया था।

इंटरनेट यूजर्स ने पोस्टर को बताया एआई

पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। कई लोग इस पोस्टर की खराब बनावट देखकर बेहद नाराज हैं।तो कई इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह पोस्टर पूरी तरह से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस यानी एआई द्वारा तैयार किया गया लगता है।

एक यूजर ने इस पर तंज कसते हुए लिखा कि इससे बेहतर काम तो चैट जीपीटी कर देता। वहीं एक अन्य निराश प्रशंसक ने टिप्पणी की कि क्या इसे किसी ऐसे बच्चे से बनवाया गया है जिसने कल रात ही फोटोशॉप का इस्तेमाल करना सीखा हो।

लॉर्ड्स की बालकनी का वह नजारा फिर दिखा

फिल्म 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का जो पहला पोस्टर आज लोगों के सामने आया है, उसमें भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी और यादगार घटना को दोबारा रीक्रिएट किया गया है। पोस्टर में राजकुमार राव साल 2002 के उस ऐतिहासिक पल को जीते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब भारत ने इंग्लैंड की धरती पर नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

उस मुकाबले में 326 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह ने भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया था। जीत मिलते ही कप्तान सौरव गांगुली ने बिना शर्ट के लॉर्ड्स मैदान की बालकनी से अपनी जर्सी हवा में लहराकर विरोधी टीम को करारा जवाब दिया था, जो भारतीय क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत का प्रतीक बन गया था। मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि यह शानदार फिल्म अगले साल 14 मई 2027 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com