कॉमेडियन भुवन बाम ओटीटी पर करेंगे डेब्यू, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

Bhuvan Bam
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : कॉमेडियन (Comedian) भुवन बाम (Bhuvan Bam) 'बीबी की वाइन्स' (BB Ki Vines) से लोगों में अपनी पहचान बना चुके है। ये एक कॉमेडियन के साथ-साथ यूट्यूबर (YouTuber), लेखक (Writer) और गीतकार (Lyricist) भी है। बीते साल भुवन बाम की वेब सीरीज 'ढिंढोरा' यूट्यूब पर रिलीज हुई थी। अब इनको लेकर एक बड़ी ही अच्छी खबर सामने आई है। भुवन बाम बहुत जल्द ओटीटी पर डेब्यू करेंगे। इस खबर की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर दो तस्वीरों के जरिए दिया है।

पोस्ट पहली तस्वीर में भुवन बाम अपने हाथ में स्क्रिप्ट बुक लिए नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में भुवन बाम के शो का स्क्रिप्ट बुक दिखाई दे रहा है। भुवन बाम ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मेरे ओटीटी डेब्यू के लिए आपकी शुभकामनाओं की जरुरत है। आपका निरंतर समर्थन मेरे लिए एक वरदान रहा है। इस साल नया सामना! हॉटस्टार स्पेशल 'ताजा खबर' भुवन बाम डिज्नी+ हॉटस्टार पर अपने पहले शो 'ताजा खबर' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे है।

इस शो का निर्माण खुद भुवन बाम और रोहित राज करेंगे और निर्देशन हिमांक गौर करेंगे। इस शो के सह-निर्माता अर्विन भंडारी है। इस शो का स्टोरी आईडिया अजीज़ दलाल का है और इसे अब्बास दलाल और हुसैन दलाल ने बनाया है। भुवन बाम के इस खबर से उनके फैंस काफी खुश है। उनके इस पोस्ट को अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है और कमेंट में उन्हें बधाईयां दे रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com