मुंबई: भारतीय टेलीविजन का पॉपुलर शो CID के हर एपिसोड्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें दिखाई दिए किरदार भी दर्शकों को आज भी पसंद है। ऐसे में CID शो से जुड़े सभी सितारे एक साथ पार्टी एन्जॉय करते दिखाई दिए। इस बेहद खास पार्टी में दयानंद शेट्टी, (वरिष्ठ निरीक्षक दया) आदित्य श्रीवास्तव, (वरिष्ठ निरीक्षक अभिजीत) दिनेश फडनीस (इंस्पेक्टर फ्रेड्रिक) जैसे CID से जुड़े कलाकार नजर आए। जान्हवी छेड़ा, (सब-इंस्पेक्टर श्रेया) हृषिकेश पांडे, (इंस्पेक्टर अभिमन्यु) अजय नागराज, (सब-इंस्पेक्टर पंकज) अंशा सैयद (सब-इंस्पेक्टर पूर्वी) भी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। आप भी नजर डाले इन तस्वीरों पर -