

कोलकाता : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) और संगीतकार (Musician) केके (KK) उर्फ कृष्णकुमार कुन्नथ (Krishnakumar Kunnath) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी भारी संख्या में उनके फैंस उन्हें दिल से याद करते हैं। अपनी मधुर आवाज से समां बांधने वाले केके का 31 मई, 2022 को कोलकाता (Kolkata) में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
उनके निधन से न केवल इंडस्ट्री को बल्कि उनके फैंस को भी गहरा धक्का लगा था। वहीं बीते दिन सिंगर की पहली पुण्यतिथि पर उनके फैंस ने उन्हे अलग-अलग तरीके से याद कर श्रद्धांजलि दिया है। वहीं कोलकाता के गुरुदास कॉलेज में केके के स्टैच्यू को लगाकर उन्हें याद किया गया। बता दें कि यह वही कॉलेज है जहां दिवंगत सिंगर केके ने अपना आखिरी म्यूजिक कॉन्सर्ट किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर कर गुरुदास कॉलेज में केके के स्टैच्यू लगने की जानकारी दी।
एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कॉलेज स्टाफ और स्टूडेंट्स दिवंगत सिंगर केके के स्टैच्यू को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए देखा जा सकता है साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में एक म्यूजिक टून भी सुना जा सकता है। एएनआई ने वीडियो शेयर कर ट्वीट में लिखा, “कोलकाता के गुरुदास कॉलेज में दिवंगत गायक केके की प्रतिमा स्थापित की गई, जहां 31 मई को उनका अंतिम संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। केके का पिछले साल 31 मई को उसी कॉलेज में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।”
गौरतलब है कि 23 अगस्त, 1968 को मलयाली परिवार में जन्मे सिंगर केके का 53 साल की उम्र में 31 मई, 2022 को कोलकाता के गुरुदास कॉलेज में कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। जहां सिंगर कॉलेज फेस्ट में मंच पर परफॉर्म कर रहे थे।