रणबीर कपूर ने भी खरीदे आदिपुरुष के दस हजार टिकट्स, दिव्यांग बच्चों को करेंगे दान

Adipurush (6)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' आगामी 16 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर ना केवल दर्शकों में बल्कि बॉलीवुड सर्कल में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल के बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने भी आदिपुरुष के दस हजार टिकट्स खरीदने का फैसला किया है। रणबीर ये टिकट्स दिव्यांग बच्चों को दान करने जा रहे हैं। इस तरह से रणबीर कपूर इस फिल्म को पूरी तरह सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

खबरों  है कि अब रणबीर कपूर भी फिल्म 'आदिपुरुष' के लिए आगे कदम बढ़ाते हुए 10 हजार टिकट बुक कर गरीब और दिव्यांग बच्चों को दान करेंगे।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रणबीर कपूर द्वारा गरीब और दिव्यांग बच्चों के लिए 10 हजार टिकट खरीदने की बात कही है।

इससे पहले 'द कश्मीर फाइल्स' और 'कार्तिकेय 2' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके निर्माता अभिषेक अग्रवाल ने भी तेलंगाना में 10 हजार से ज्यादा मुफ्त टिकट बांटने की बात कही है। अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि, ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्में जीवन में एक बार ही देखने को मिलती हैं। इसलिए हम सभी को इसे मिलकर सेलिब्रेट करना चाहिए। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘भगवान श्री राम के प्रति अपनी भक्ति की वजह से, मैंने पूरे तेलंगाना में सरकारी स्कूलों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों के लिए 10,000+ टिकट मुफ्त में देने का फैसला किया है।’

https://twitter.com/AbhishekOfficl/status/1666459692816629761

ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जून को बड़े परदे पर इसे रिलीज भी कर दिया जाएग। वहीं हर थियेटर में एक सीट हनुमान जी के लिए खाली रखने का फैसला लिया गया है। इस बारे में निर्देशक का कहना है कि, 'जहां श्रीराम का जिक्र होता है, वहां पर हनुमान जी जरूर होते हैं। लिहाजा इसी वजह से थियेटर में एक जगह खाली रखी जाएगी। राम और सीता के अलावा लक्ष्मण की भूमिका में सनी सिंह, हनुमान के रोल में देवदत्त नागे और रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। फिलहाल हर कोई इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com