

मुंबई : एक्टर (Actor) कमल हासन (Kamal Haasan) भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में कदम से कदम मिलाते नजर आए। उन्होंने दिल्ली में इस यात्रा में भाग लिया। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। वहीं अब कमल हासन और राहुल गांधी की कई विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें भारतीय राजनीति और संस्कृति समेत चीन का मुकाबला भारत कर सकता जैसे मुद्दे शामिल है।
बता दें कि इस बातचीत के वीडियो को राहुल गांधी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस बातचीत की शुरुआत राहुल गांधी ने कि ये कहते हुए किया कि 'हे राम', खादी, फिल्में और कैसे केवल भारत, पश्चिम नहीं, चीन को ले सकता है! राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय राजनीति और संस्कृति को क्या आकार देता है। घृणा वास्तव में अंधी और गलतफहमी है। जिसपर कमल हासन ने हामी भरते हुए कहा कि हां, और आलोचना का सबसे खराब रूप हत्या है, मुझे लगता है कि यह बहुत घटिया है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं नहीं मानता कि पश्चिम चीनियों का मुकाबला कर सकता है। मेरा मानना है कि भारत चीनियों का मुकाबला कर सकता है। बाद में कमल हासन ने कहा कि कृषि की निरंतर उपेक्षा ने कई तमिलों को निराश किया है। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कमल हासन को पानी पीते हुए एक टाइगर का फोटो भी गिफ्ट किया। राहुल गांधी और कमल हासन ने अपने इस बातचीत में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया।
गौरतलब है कि कमल हासन ने 24 दिसंबर 2022 को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। उस वक्त कमल हासन ने बताया था कि उनसे कई लोगों ने यह सवाल किया था कि उन्होंने इस यात्रा में हिस्सा क्यों लिया। जिसपर कमल हासन ने जवाब देते हुए बताया था कि वो इस यात्रा में एक भारतीय के तौर पर शामिल हुए हैं। क्योंकि उनकी अंतरात्मा ने उनसे यह कहा कि कमल भारत तोड़ने का नहीं भारत जोड़ने का काम करो।