फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर, जानिए कैसी है हालत?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट स्थित घर में गुरुवार तड़के करीब ढाई बजे बड़ी चोरी हो गई। चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया।
Breaking News : फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर
सैफ अली खान (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट स्थित घर में गुरुवार तड़के करीब ढाई बजे बड़ी चोरी हो गई। चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया। पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया या चोर से झड़प में वे घायल हुए। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही मामले की जांच कर रहे हैं। बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। परिवार ने अभी तक घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस जल्द ही मामले की जानकारी साझा कर सकती है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

जिस वक्त घटना हुई उस वक्त अभिनेता अपनी पत्नी करीना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक चोर घर में चोरी के इरादे से घुसा था लेकिन जब सैफ जाग गए तो उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 3 बजे की है। सैफ के घर में एक चोर घुस आया। इस दौरान कुछ नौकर नींद से जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। सैफ अली खान भी जाग गए। वह बाहर आए। उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की।

इस दौरान चोर ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। वह घायल हो गए। नौकर और घर के कुछ सदस्य सैफ को अस्पताल ले गए। उन्हें भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि सैफ की चोट गंभीर नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com