द साबरमती रिपोर्ट, भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का कलेक्शन  
मनोरंजन

द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे दिन मचाया धमाल, जानें भूल भुलैया और सिंघम अगेन का हाल

द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे दिन 2.62 करोड़ रुपये की कमाई की है। कंगुवा ने रविवार को 6 करोड़ 16 लाख रूपये की कमाई की है। 16वें दिन भूल भुलैया 3 ने 4 करोड़ 75 लाख रुपये और सिंघम अगेन ने 86 लाख रुपये की कमाई की है।

सोनाली झा

मुंबई: विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा की फिल्म साबरमती रिपोर्ट ने शनिवार को 55 फीसदी की बढ़त दर्ज की। दूसरे दिन फिल्म ने 2.62 करोड़ रुपये कमाए, जिससे दो दिन की कुल कमाई 4.31 करोड़ रुपये हो गई। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से खूब प्यार मिल रहा है। विक्रांत मैसी ने इस फिल्म के जरिए अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है और यह फिल्म इस साल की सबसे साहस से भरी फिल्म बनकर उभरी है, जो अपनी मजबूत कहानी से दिलों पर गहरा असर छोड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर साफ देखा जा सकता है।

विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट

एक शानदार शुरुआत के साथ द साबरमती रिपोर्ट ने मिड-साइज फिल्म होने के बावजूद मजबूत कलेक्शन किया है। दिवाली के समय दो बड़ी फिल्मों से कड़ी टक्कर के बावजूद, विक्रांत मैसी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पहचान फिर से कायम की है। यह फिल्म आने वाले दिनों में अपनी प्रभावशाली कहानी से देशभर में चर्चा का विषय बनेगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 नवंबर को रिलीज हो चुकी है।

सूर्या की कंगुवा का कलेक्शन

सूर्या की कंगुवा में बॉबी देओल और दिशा पटानी तमिल डेब्यू करने वाले हैं। साथ ही फिल्म में नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंद राज, रवि राघवेंद्र, के एस रविकुमार और बीएस अविनाश भी हैं। कांगुवा में सूर्या को शक्तिशाली योद्धा और बॉबी देओल को खलनायक के रूप में देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। कंगुवा ने रविवार को 6 करोड़ 16 लाख रूपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.41 करोड़ रुपये हो गया है।

भूल भुलैया 3 की कमाई

भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका यानी विद्या बालन और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित शामिल है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल में सब को हंसा रहे हैं। भूल भुलैया 3 ने 16वें दिन 4 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 225.15 करोड़ रुपये हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूल भुलैया 3 को 150 करोड़ रुपये में बनाया गया है।

सिंघम अगेन का कलेक्शन

रोहित शेट्टी की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर 'सिंघम अगेन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में शामिल है। फिल्म में करीना कपूर अजय की पत्नी की भूमिका में हैं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सिम्बा और सूर्यवंशी के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराते हैं। सिंघम अगेन ने रिलीज के 16वें दिन 86 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 226.11 करोड़ रुपये हो गया है।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर