Bollywood Secret Cousins: इमरान हाशमी-आलिया भट्ट से रणवीर सिंह-सोनम कपूर तक, ये सितारे हैं आपस में रिश्तेदार

Bollywood Cousins: बॉलीवुड में कई सितारों के रिश्ते सिर्फ दोस्ती या फिल्मी कनेक्शन तक सीमित नहीं हैं। इमरान हाशमी-आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह-सोनम कपूर तक कई स्टार्स आपस में रिश्तेदार हैं।
Bollywood Cousins
बॉलीवुड कजिन्स (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on: 
Emraan Hashmi And Alia Bhatt
जी हां आप ये सोचकर हैरान हो जाएंगे लेकिन आलिया भट्ट और इमरान हाशमी असल रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट के पिता और बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट और इमरान हाशमी की मां दोनों सगे भाई बहन हैं। इसी रिश्ते से आलिया भट्ट और इमरान हाशमी भाई बहन हैं।(सौ. डिजाइन फोटो)
Ranveer Singh Sonam Kapoor
धुरंधर से फिल्मी जगत में धमाका मचाने वाले रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी कजिन्स हैं। दरअसल, रणवीर सिंह के दादाजी और सोनम कपूर की नानी रिश्ते में भाई बहन हुआ करते थे, जिसके चलते सोनम और रणवीर भी भाई बहन होते हैं।(सौ. डिजाइन फोटो)
Karan Johar Aditya Chopra
यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा और धर्मा प्रोडक्शनंस के मालिक करण जौहर भी रिश्ते में भाई लगते हैं। आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा और करण जौहर की मां हीरू जौहर भी भाई-बहन हुआ करते थे, जिसके कारण आदित्य और करण के बीच भी भाईयों का रिश्ता है। (सौ. डिजाइन फोटो)
Farhan Akhtar And Farah Khan
डायरेक्टर फराह खान और एक्टर डायरेक्टर फरहान अख्तर भी रिश्ते में कजिन भाई-बहन हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन फराह खान की मां मेनका ईरानी और फरहान अख्तर की मां हनी एक-दूसरे की सगी बहनें हैं। (सौ. डिजाइन फोटो)
Rani Mukherjee And Kajol
कुछ कुछ होता है फिल्म की टीना और अंजलि को तो हर कोई जानता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की ये दोनों लीड एक्ट्रेस एक दूसरे की बहनें हैं। काजोल के पिता और रानी मुखर्जी के पिता चचेरे भाई थे, जिस लिहाज से काजोल और रानी मुखर्जी भी रिश्ते में बहनें लगती हैं। (सौ. सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com