Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया

Bobby Deol Emotional: बॉबी देओल चैट शो में पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया है और उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 23, 2026 | 05:43 PM

शेखर सुमन के चैट शो में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Follow Us:

Bobby Deol On Dharmendra: एक्टर बॉबी देओल चैट शो ‘शेखर टुनाइट’ में होस्ट शेखर सुमन के साथ बातचीत के दौरान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने पिता के जाने से अपने जीवन में आए खालीपन के बारे में बात की।इस दौरान उनकी आंखों में आंसु नजर आए। बातचीत के दौरान शेखर सुमन ने भावुक होते हुए कहा कि एक बहुत बड़ा पेड़ होता है जिसके नीचे पूरा परिवार बंधा होता है। जब वो चला जाता है तो बहुत खाली-खाली सा लगता है।

बॉबी देओल ने शेखर सुमन के बेटे के खोने के जख्म पर मरहम लगाते हुए कहा कि उन्होंने भी सालों पहले कम उम्र में अपने बेटे को खोया है। इस जख्म को कभी नहीं भरा जा सकता। बॉबी देओल ने बताया कि मेरे लिए मेरे पापा बेहद खास थे। वो ऐसे इंसान थे जिन्हें पूरी दुनिया बहुत प्यार करती थी। हमें यह एहसास हमेशा से था। अब जब वो चले गए तो ये दर्द सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए है।

धर्मेंद्र की अपनापन याद कर भावुक हुए बॉबी देओल

बॉबी देओल ने आगे बताया कि आज भी मैं जहां कहीं जाता हूं, लोग उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं। पापा बहुत स्पेशल थे। उनके जैसा कोई नहीं हो सकता। शेखर सुमन ने धर्मेंद्र की सादगी की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के अलावा फार्महाउस पर मिलने वाले हर व्यक्ति चाहे माली हो या घरेलू मददगार सभी से प्यार से बात करते थे। वे बैंगन, मेथी और पराठों जैसी छोटी-छोटी बातों में भी खुशी महसूस करते थे।

सम्बंधित ख़बरें

कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन

गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने

हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था

‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…

ये भी पढ़ें- Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार

पिता के जाने के बाद बदली बॉबी देओल की जिंदगी

धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और आइकॉनिक एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने छह दशकों से अधिक का शानदार करियर बनाया। नवंबर 2025 में 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। बॉबी देओल ने इस दौरान यह भी कहा कि पिता के जाने के बाद जीवन बहुत बदल गया है। हालांकि परिवार अब भी एक-दूसरे का साथ दे रहा है, लेकिन पापा वाली जगह कभी पूरी नहीं हो सकती।

Bobby deol on dharmendra death legacy emotional note memories

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 05:43 PM

Topics:  

  • Bobby Deol
  • Celebrity News
  • Dharmendra
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.