तारक मेहता की 'बबीता जी' मुनमुन दत्ता की बिकिनी Photos हुई वायरल, फैंस ने कहा- 'हॉट क्वीन'

खबर ये थी बबीता जी रियल लाइफ में जेठालाल को छोड़ टप्पू (Tappu) यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) को पसंद करती है।
Munmun Dutt
Published on
Updated on

मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के हर एक किरदार ने लोगों को हंसाया है। इस शो के हर एक किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया है। वह अपने नाम से कम बल्कि अपने किरदार के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं।

फिर चाहे जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) हों या फिर बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हों। मुनमुन दत्ता लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में बबीता जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी।

खबर ये थी बबीता जी रियल लाइफ में जेठालाल को छोड़ टप्पू (Tappu) यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) को पसंद करती है। जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने इस खबर को गलत बताया था। ऐसे में अब मुनमुन दत्ता अपनी बिकिनी वाली तस्वीरों के वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।

मुनमुन दत्ता की ये बिकिनी फोटोज काफी पुरानी हैं, लेकिन उनके फैंस फोटोज को वायरल कर रहें है। फैंस को एक्ट्रेस का ये बोल्ड लुक बहुत पसंद आ रहा है। वहीं एक फैन ने लिखा- 'आग लगाने वाला' तो वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- 'परी' और 'हॉट क्वीन।'

गौरतलब है कि राज और उनके लिंकअप के खबरों के बीच एक्ट्रेस ने ये खबर गलत बताते हुए लिखा था- 'आप कुछ भी किसी के बारे में भी कैसे लिख सकते हो। आपके के इन आर्टिकल्स से हमारी लाइफ में जो होगा क्या आप उसकी जिम्मेदारी लेते हैं?

एक्ट्रेस ने आगे लिखा था- 'आपको लोगों को शर्म नहीं आती जब एक मां के चेहरे पर कैमरा लेकर जाते हैं जिसका बेटा इतनी कम उम्र में उसे छोड़कर चला गया है। जिसने अपने प्यार को खोया अपने उसको कैमरे से घेरा। आप लोगों को शर्म नहीं आती क्या?'

Navbharat Live
navbharatlive.com