सलमान खान ने अरिश्फा से काजी तक को दिए अजीबोगरीब अवॉर्ड्स, वीकेंड का वार में हुए ये 5 बड़े धमाके

Bigg Boss 20 Diwali Special 2026: दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को मजेदार अवॉर्ड्स दिए। वहीं, गौरव कपूर ने काजी, स्काउट समेत कई कंटेस्टेंट्स की जमकर खिंचाई की।
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Story
काजी तौकीर और सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के गाने पर परफॉर्म किया।

  • 'बिग बॉस' के 100 घंटे के वॉच ऑवर्स पूरे होने पर सलमान ने केक काटकर जश्न मनाया।

  • अरिश्फा को रिएक्शन क्वीन, स्काउट को मेरी मर्जी और यंग को नो फ्रेंड अवॉर्ड मिला।

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' का लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' एपिसोड दिवाली स्पेशल रहा। सलमान खान शो में त्योहार की मस्ती और मनोरंजन का तड़का लगाते नजर आए। इस खास मौके पर उन्होंने घरवालों को कुछ मजेदार अवॉर्ड्स दिए, लेकिन इन अवॉर्ड्स के नाम सुनकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। वहीं, शो में करण जौहर और गौरव कपूर की एंट्री ने भी खूब रंग जमाया।

एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के धमाकेदार अंदाज से हुई। उन्होंने अपनी फिल्म 'मातृभूमि' के गाने पर परफॉर्म किया और इसे गाया भी। इसके बाद सलमान ने बताया कि 'बिग बॉस' ने 100 घंटे के वॉच ऑवर्स पूरे कर लिए हैं। इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए उन्होंने केक भी काटा। इसके बाद उन्होंने छोटी दिवाली के मौके पर घरवालों को खास अवॉर्ड देने का ऐलान किया।

किसी को मिला नो फ्रेंड तो किसी को SPG अवॉर्ड

सलमान खान ने घरवालों को ऐसे अवॉर्ड्स दिए, जिनके नाम सुनकर किसी की हंसी छूट गई तो कोई हैरान रह गया। अरिश्फा को रिएक्शन क्वीन का अवॉर्ड मिला, जबकि स्काउट को 'मेरी मर्जी' अवॉर्ड दिया गया। यंग को 'नो फ्रेंड' अवॉर्ड मिला। वहीं, गुल्लू और कनिका को एक-दूसरे के नाम से जुड़े अवॉर्ड दिए गए। काजी को SPG अवॉर्ड और आम्रपाली को 'मदर इंडिया' का खिताब मिला। इसके अलावा सलमान ने माही से कहा कि मेकर्स न तो उनके पक्ष में हैं और न ही उनके खिलाफ।

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Story
Vivek Oberoi Career: विवेक ओबेरॉय को मिली थीं अंडरवर्ल्ड से धमकियां, गैंगस्टर्स के डर से लोगों ने छोड़ा साथ

गौरव कपूर ने घरवालों को किया रोस्ट

इसके बाद सलमान खान ने यंग को आंखों पर पट्टी बांधकर स्काउट को ढूंढने का टास्क दिया। गेम के बाद शो में गौरव कपूर की एंट्री हुई। उन्होंने घरवालों के साथ मजेदार अंदाज में बातचीत की और एक-एक करके कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करना शुरू कर दिया।

गौरव कपूर ने सबसे ज्यादा काजी की खिंचाई की। वहीं, स्काउट की शक्ल को लेकर भी मजेदार टिप्पणियां कीं। उन्होंने उदिति की खूबसूरती की तारीफ की, जबकि यंग और आम्रपाली दुबे को भी अपने मजाकिया अंदाज में नहीं बख्शा। इस तरह दिवाली स्पेशल वीकेंड का वार में अवॉर्ड्स, मस्ती और रोस्टिंग का जबरदस्त तड़का देखने को मिला।