

Bigg Boss 20 Amrapali Maahi Fight: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज के दिन घर के अंदर का माहौल काफी खराब होने वाला है। क्योंकि आज बिग बॉस का घर युद्ध का मैदान बनने जा रहा है।
लव गिल और स्काउट ओपी की दोस्ती में दरार आने के बाद अब सोमवार का एपिसोड और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। जहां घर वाले एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे और ऑडियंस इन झगड़ों का मजा लेगी। जहां एक ओर माही और आम्रपाली की लड़ाई देखने मिल सकती है, तो वहीं दूसरी ओर कनिका मान और अरिश्फा के बीच में भी जोरदार बहस होती है।
बिग बॉस 20 में आज के दिन की शुरुआत भी लड़ाई-झगड़े के साथ ही होती हुई नजर आने वाली है। जहां कुछ कंटेस्टेंट के सोने पर बिग बॉस का अलॉर्म बज जाता है। जिसके बाद अरिश्फा आसिफ, स्काउट, गूल्लू और कनिका पर सोते रहने का इल्जाम लगाती है। जिसपर कनिका भड़क जाती है और दोनों के बीच में जोरदार बहस छिड़ जाती है। इस झगड़े के बाद अरिश्फा हर बार की तरह थोड़ी इमोशनल हो जाती है।
बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, आज घर में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच में बहस देखने के लिए मिलने वाली है। इस प्रोमो में माही आम्रपाली को दाल चढ़ाने का ऑर्डर देती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद आम्रपाली माही से कहती है कि उसे उसका काम पता है। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग छिड़ जाती है। आम्रपाली माही को काम ना करने की धमकी तक दे देती है।
बिग बॉस के एक और प्रोमो में आम्रपाली दुबे, कनिका मान और गूल्लू के बीच हल्का हंसी-मजाक का माहौल देखने के लिए मिल जाता है। जहां आम्रपाली दुबे गूल्लू के होटल मैनेजमेंट के कोर्स को लेकर उसकी टांग खींचती हुई नजर आ रही है। गूल्लू, कनिका और आम्रपाली के बीच की इस हंसी मजाक को जनता काफी ज्यादा पसंद कर सकती है। हालांकि अब ये देखना और भी ज्यादा दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में आने वाला हफ्ता आगे क्या ट्विस्ट एंड टर्न लेकर आता है?