Gauhar Khan: आसिफ के मूंछ वाले बयान पर भड़की गौहर खान, काजी के सपोर्ट में कही बड़ी बात

Bigg Boss 20 के हालिया एपिसोड को लेकर गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आसिफ खान के बयान पर सवाल उठाने के साथ यंग डीएस और काजी तौकीर के विवाद पर भी अपनी बात रखी।
Gauhar Khan Reaction
गौहर खान और आसिफ खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Bigg Boss 20 Gauhar Khan: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस में आए दिन कोई ना कोई नया विवाद देखने के लिए मिलता है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शो के कंटेस्टेंट आसिफ खान का बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस गौहर खान ने आसिफ खान और यंग डीएस पर सवालों की बौछार कर दी है। उन्होंने बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में आसिफ खान के द्वारा दी गई टिप्पणी को लेकर उन्हें घेरा है। साथ ही गौहर खान ने बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर को लेकर भी बड़ी बात कही है।

आसिफ खान पर कसा तंज

गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से आसिफ खान पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने इंस्टाग्राम नोट पर लिखा कि यार मेरा एक सवाल है, आसिफ का करियर तो एक्टिंग में बहुत अच्छा चल रहा है ना, उसे शो में आकर इतनी छोटी सोच और सच में बेवकूफी भरा बर्ताव नहीं दिखाना चाहिए था, जब वो लड़की उदिति को बहुत बुरे तरीके से बुरा-भला कह रही थी, तो वो ऐसे मज़े ले रहा था जैसे वो सब उसी के विचार हों। ये देखकर बुरा लगा।

इतने अच्छे एक्टर पर हर चीज़ में ऐसी सोच छोटी लगती है। मर्द की निशानी मूंछ होती है हाहाहा इस्लाम में तो मुसलमान मर्द के लिए सुन्नत कोई मूंछ नहीं है, क्या वो ये भूल गया है???? मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और बर्ताव होती है! काश उसे ये पता होता।

Gauhar Khan Reaction
टॉक्सिक के बाद यश ने लिया काम से ब्रेक, पत्नी राधिका पंडित और बच्चों संग समुद्र किनारे बिता रहे क्वालिटी टाइम

काजी की तारीफों के बांधे पुल

एक्ट्रेस गौहर खान ने काजी तौकीर का भी खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी पोस्ट कर कहा कि और मेरा एक और सवाल दूसरी गैंग्स से है कि सबने पहले काजी पर इल्जाम लगाया था कि उसने सभी को धोखा दिया।

यहां तक कि उसे गालियां भी दी गईं। मैं जानना चाहती हूं कि उस गैंग के लोगों ने काजी के झूठ बोलने पर इतना सुनाया था, तो यंग डीएसए अगर वे सारे इंटरव्यू देखेंगे, तो उसमें वो नॉर्मल बोल रहा था लेकिन जैसे ही शो में आया तो वो दूसरे टोन में बात करने लगा और जब सलमान ने उससे पूछा कि तुम ऐसे ही बोलते हो, तो बोला हां, तो अब बताइए झूठा कौन है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com