

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Nomination: कलर्स टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 ने धमाका मचा दिया है। जहां एक ओर काजी तौकीर को शो में काफी लाइमलाइट मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे मुश्किलों का सामना कर रही है।
हाल ही में बिग बॉस की नॉमिनेशन प्रोसेस में शो की कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान सभी घरवालों ने आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी को नॉमिनेट किया है।
नॉमिनेशन का शिकार हुई आम्रपाली दुबे को भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का पूरा साथ मिलता हुआ दिखायी दे रहा है। अक्षरा सिंह ने अपने फैंस से आम्रपाली दुबे को वोट करने की अपील की है। इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से उन्होंने आम्रपाली और रीति को अपना समर्थन दिखाया है।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के लिए इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आम्रपाली नॉमिनेशन में हैं, और अब हमारी बारी है, उन्हें थोड़ा प्यार दिखाने की! वोट करो। वह अकेले बहुत अच्छा खेल रही हैं, अपनी बात पर अड़ी हुई हैं और अपनी पहचान बना रही हैं। तो चलो दोस्तों, उन्हें वोट करो और उन्हें सपोर्ट करते रहो! भोजपुरी फ्रेटरनिटी से किसी को बड़े प्लेटफॉर्म पर चमकते देखना हमेशा खास लगता है। आइए अपने भोजपुरी ऑडियंस की ताकत और प्यार दिखाएं। हर वोट मायने रखता है, आइए इसे उनके लिए मायने रखें!
आम्रपाली दुबे के अलावा अक्षरा सिंह ने रीति तिवारी के लिए भी वोट अपील की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से रीति तिवारी के सपोर्ट में लिखा कि लोग गलतियाँ करते हैं, वे गिरते हैं, वे सीखते हैं, और फिर से उठते हैं। और यही बिग बॉस का सफ़र है, कभी-कभी अपना बैलेंस खोना, खुद को फिर से ढूंढना, और हर अनुभव से आगे बढ़ना। रीति तिवारी जवान है, वह सीख रही है, और उसे यह दिखाने का पूरा मौका मिलना चाहिए कि वह असल में कौन है। कुछ पलों से उसके पूरे सफ़र को जज न करें। प्लीज़ उसे सपोर्ट करें, उसे नॉमिनेशन से बचाएं, और रीति तिवारी को वोट दें। लड़की को सीखने, आगे बढ़ने और चमकने दें।