Bigg Boss 18: सलमान खान का वीकेंड के वार पर निकला रजत दलाल पर गुस्सा, बोले- एक फोन में निपटा दूंगा

सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हर हप्ते कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने मिलते हैं। हर वीक की तरफ इस वीक पर भी घर में हंगामा मचा हुआ है। सभी घरवालों को पछाड़ते हुए दिग्विजय राठी इस बार घर के टाइम गॉर्ड बन गए हैं।
Bigg Boss 18: सलमान खान का वीकेंड के वार पर निकला रजत दलाल पर गुस्सा, बोले- एक फोन में निपटा दूंगा
सलमान खान का निकला रजत दलाल पर गुस्सा
Published on
Updated on

मुंबई: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 में हर हप्ते कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने मिलते हैं। हर वीक की तरफ इस वीक पर भी घर में हंगामा मचा हुआ है। सभी घरवालों को पछाड़ते हुए दिग्विजय राठी इस बार घर के टाइम गॉर्ड बन गए हैं। ऐसे में हर किसी की नजरें इस हप्ते के वीकेंड के वार पर है। इसके कई प्रोमो अब रिलीज हो चुके हैं। इसमें से एक में सलमान खान रजत दलाल की वाट लगाते हुए नजर आए हैं।

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एक प्रोमो सामने आया है। इसमें से सलमान खान रजत दलाल पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान कहते हैं कि रजत तुम 'एक फोन में निपटा लूंगा' जो ये बोलते हो ना मेरा ये कॉन्ट्रैक्ट है, मेरा वो कॉन्ट्रैक्ट है, इसका मतलब वो खुद कुछ नहीं है। अगर मुझे किसी को चेतावनी देनी हो, तो मैं किसी और के नाम से नहीं बोलूंगा पर करूंगा।

सलमान खान इसके बाद करण वीर मेहरा और रजत दलाल के बीच हुई बहस काफी जिक्र करते हैं। रजत दलाल के बाद सलमान खान के निशाने पर अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोड़कर, ईशा और एलिस भी रहती है। वीकेंड के बाद में इस बार सलमान खान ने शिल्पा को भी सच का आना दिखाया है। शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसके बाद अब हर कोई एपिसोड टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहा है।

सलमान खान वीकेंड के वार में दिग्विजय राठी से उनका रिलेशनशिप स्टेटस भी पूछते हुए नजर आते हैं। जिसपर वो कहते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और वो अभी सिंगल है। बता दे की कुछ दिन पहले ही उनकी गर्लफ्रेंड उन्नति ने दिग्विजय से ब्रेकअप की घोषणा की थी। बिग बॉस 18 के कल के एपिसोड की शुरुआत गंभीर चर्चाओं के साथ हुई, क्योंकि नए टाइम ऑफ गॉड दिग्विजय राठी घरवालों को ड्यूटी देते नजर आए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com