-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Big Update On Housefull 5 The Last Shooting Schedule Of The Film Has Started Producer Nadiadwala Is Ready
हाउसफुल 5 पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की आखिरी शूटिंग शेड्यूल शुरू, प्रोड्यूसर नाडियाडवाला ने कसी कमर
- Written By: अदिति भंडारी
हाउसफुल 5 अपने आखिरी चरण पर पहुंच गई है। यह फिल्म अपने अंतिम शूटिंग शेड्यूल के लिए तैयार है। इस फिल्म के निर्माता ने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो शेयर कर इस बात की सुचना दी है।

हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की फोटो (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: हाउसफुल की नई सीरीज़ हाउसफुल 5 अपनी आखिरी शूटिंग शेड्यूल पर पहुंच गई है। यह फिल्म तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित की गई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे और श्रेयस तलपड़े सहित कई स्टार्स शामिल हैं। यह फिल्म कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का एक बहुत मसालेदार मिश्रण पेश करने वाली है। हाउसफुल की फ्रैंचाइज़ी की 5वीं सीरीज 6 जून 2025 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ हाउसफुल 5 के निर्माताओं ने स्टार कास्ट की एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर उन्होंने बताया है कि फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि हमारे सिनेमाई सफर के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है!
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में होगी अंतिम चरण की शूटिंग
मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 की टीम की शूटिंग का अंतिम चरण अगले महीने की शुरुआत में मुंबई में शुरू होने वाला है। मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और बाकी कलाकार चित्रकूट ग्राउंड्स जाएंगे, जहां क्लाइमेक्स और एक गाना फिल्माया जाएगा।
प्रोडक्शन टीम एक शानदार सेट का निर्माण कर रही है जो फिल्म की थीम के अनुरूप एक लग्जरी क्रूज के हिस्सों की नकल करेगा। क्लाइमेक्टिक सीन की पृष्ठभूमि के रूप में काम करने के लिए एक बड़े से बंगले का इंटीरियर भी बनाया जा रहा है।
हाउसफुल की सीरीज
हाउसफुल फ़िल्म सीरीज़ की शुरुआत 2010 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, जिया खान, बोमन ईरानी, रणधीर कपूर और चंकी पांडे की मुख्य स्टार कास्ट के साथ हुई थी। इसका सीक्वल 2012 में हाउसफुल 2 नाम से रिलीज़ हुआ और इसमें जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, असिन, जैकलीन फ़र्नांडीज़ और ज़रीन खान जैसे कलाकार शामिल हुए। इन दोनों फिल्मों का निर्देशन साजिद खान द्वारा किया गया था।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
इस सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म हाउसफुल 3, 2016 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और चंकी पांडे की मुख्य स्टार कास्ट के साथ नरगिस फाखरी, लिसा हेडन, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ ने अभिनय किया था। इस फिल्म का निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया था।
इसके साथ ही इस सीरीज़ की चौथी फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई और इसमें अक्षय और रितेश के साथ बॉबी देओल, कृति सनोन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, रंजीत, जेमी लीवर, शरद केलकर और राणा दग्गुबाती शामिल थे। इस फिल्म का निर्देशन आंशिक रूप से साजिद ख़ान ने किया था और इसे फरहाद सामजी ने पूरा किया था।
Big update on housefull 5 the last shooting schedule of the film has started producer nadiadwala is ready
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: जिला कांग्रेस की मीटिंग में बनी रणनीति, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर जीतेगी पार्टी
Jul 10, 2026 | 08:37 AMपिता की इज्जत बचाने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग ने दी जान! सुसाइड नोट से खुलासा, अमरावती में सनसनी
Jul 10, 2026 | 08:30 AMSawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
Jul 10, 2026 | 08:24 AM‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AMIND vs ENG T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल, लगातार 5 T20 हार के साथ बना शर्मनाक रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 08:14 AMनर्मदापुरम : इटारसी में चलती ट्रेन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन की चपेट में आया, 70 फीसदी झुलसा, जिला अस्पताल रेफर
Jul 10, 2026 | 08:12 AMअयोध्या राम मंदिर: ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP ID की बंद, आउटसोर्सिंग पर भी लगी रोक!
Jul 10, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














