शाहरुख खान का हुआ एक्सीडेंट, नाक से बहने लगा खून और...

Shahrukh Khan
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल शाहरुख खान हाल ही में लॉस एंजिल्स में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक हादसा हो गया ,बता दें की इस एक्सीडेंट में वे जख्मी हुए है। हालांकि जानकारी मिली है कि ये चोट ज्यादा बड़ी नहीं है। 

आपको बता दें कि इस हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान की एक माइनर सर्जरी की गई है। शाहरुख़ खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान किंग खान की नाक पर चोट लग गई थी। जिसके बाद एक्टर की नाक से खून बहने लगा था। मौके पर मौजूद टीम शाहरुख खान को आनन फानन में अस्पताल ले गई। 

इलाज करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। लेकिन नाक से बहते हुए खून को रोकने के लिए शाहरुख की एक छोटी सी सर्जरी की जाएगी। जी हां सर्जरी के बाद जब शाहरुख खान अस्पताल से बाहर आए तो उनकी नाम पर बैंडेड लगा हुआ था। बता दें कि अब शाहरुख खान भारत वापस आ चुके हैं।