-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Big B Amitabh Bachchan Made A Revelation In Kaun Banega Crorepati 16 Said I Am A Big Fan Of Allu Arjun
बिग बी अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 16 में किया खुलासा, बोलें- मैं अल्लू अर्जुन का बड़ा फैन हूं
- Written By: अदिति भंडारी
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में खुलासा किया कि वह अल्लू अर्जुन के बड़े फैन हैं। वही शो में आईं कंटेस्टेंट रजनी ने बिग ब और पुष्पा अभिनेता की तुलना करते हुए कहा कि आप दोनों की एंट्री और स्टाइल काफी एक जैसी है।

बिग बी अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 16 में किया खुलासा, बोलें- मैं अल्लू अर्जुन का बड़ा फैन हुं (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: अमिताभ बच्चन स्टारर शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 16 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित हो रहा है। इस ज्ञान-आधारित गेम शो ने ‘इंडिया चैलेंजर वीक’ के साथ फ़ॉर्मेट में रोमांचक ट्विस्ट लाया है। इस सप्ताह में 10 प्ले-अलॉन्ग प्रतियोगियों में से, फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट (FFF) राउंड के टॉप दो प्रतियोगी हॉटसीट पर अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए ‘जल्दी 5 बज़र राउंड’ में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
इस बज़र चैलेंज का विजेता छठे प्रश्न से शुरुआत करते हुए खेल जारी रखेगा। इंडिया चैलेंजर वीक के असाधारण प्रतियोगियों में कोलकाता निवासी उत्साही होममेकर और होम ट्यूटर रजनी बर्निवाल भी हैं। वह शो में जीतकर और इससे हासिल धनराशि का उपयोग किंडरगार्टन स्कूल खोलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए करना चाहती हैं।
एपिसोड के दौरान, अमिताभ बच्चन ने कहा कि “कंप्यूटर जी ने हमें बताया है कि आप अल्लू अर्जुन की बहुत बड़ी फैन हैं।” इस पर राजनी ने जवाब दिया कि “सर, मैं अल्लू अर्जुन और आपकी दोनों की फैन हूं।” यह सुनकर बिग बी ने हंसते हुए कहा कि “मेरा नाम जोड़ने से अब कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
‘काम चल रहा है…’ अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
FIFA 2026: फिफा वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैच खिलाड़ी नहीं…
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
बच्चन साहब ने आगे कहा कि “अल्लू अर्जुन बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं, और उन्होंने जो नाम कमाया है, वह पूरी तरह से इसके हकदार हैं। मैं भी उनका बड़ा फैन हूं। हाल ही में उनकी एक फिल्म रिलीज़ हुई है, और अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो आपको ज़रूर देखनी चाहिए। लेकिन मेरी उनसे तुलना मत कीजिए।”
रजनी ने ज़ोर देकर कहा कि उन दोनों में कई खूबियां एक जैसी हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने पूछा कि “हम एक जैसे कैसे हैं?” जिस पर रजनी ने जवाब दिया, “वैसे, आप दोनों की एन्ट्री लाजवाब हैं, और आपकी स्टाइल भी काफी समान है। जब आप कॉमेडी सीन करते हैं, तो दोनों अपने कॉलर को दांतों में दबाकर अपनी आंखें झपकाते हैं।”
इस बात पर बिग बी ने हंसते हुए कहा कि “कौनसी पिक्चर में हमने ये किया है” और रजनी ने तुरंत अमर अकबर एंथोनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि “आप दोनों के बीच एक और समानता है – आप दोनों की आवाज़ में एक निश्चित समृद्धि है। आपसे मिलकर मेरा सपना पूरा हो गया; अब मुझे बस अल्लू अर्जुन से मिलना है।” देखिए कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 16 में ‘इंडिया चैलेंजर वीक’ , मेज़बान महानायक अमिताभ बच्चन के साथ यह शो रात 9 बजे केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Big b amitabh bachchan made a revelation in kaun banega crorepati 16 said i am a big fan of allu arjun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तस्वीरों में जीवंत हुईं अजित पवार की यादें, अजित स्मृति प्रदर्शनी का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
Jul 22, 2026 | 05:13 PMपश्चिम रेलवे का बड़ा एक्शन: चर्चगेट-विरार ट्रैक किनारे बने 9,500 अवैध अतिक्रमणों को हटाने का अभियान शुरू
Jul 22, 2026 | 05:13 PMसागर: चोर के हौसले बुलंद! एक ही दुकान में 48 घंटे में दूसरी चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Jul 22, 2026 | 05:05 PMDelhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
Jul 22, 2026 | 05:04 PMदो यूनिफॉर्म के लिए सिर्फ 600 रुपये? शिवानी दाणी ने शिक्षा विभाग को लौटाया प्रस्ताव
Jul 22, 2026 | 05:03 PM5 मिनट में नरीमन प्वाइंट से कफ परेड! दक्षिण मुंबई की दो मेगा परियोजनाओं पर आज अहम फैसला
Jul 22, 2026 | 04:59 PMपटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














