-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhumi Pednekar Trolled Looks In The Royals Actress Gave Befitting Reply
द रॉयल्स में लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब
- Written By: सोनाली झा
भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं। खासकर भूमि की लिप्स को लेकर लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया है।

द रॉयल्स में लुक्स को लेकर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी हालिया वेब सीरीज द रॉयल्स को लेकर सुर्खियों में हैं। 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में भूमि के साथ ईशान खट्टर, जीनत अमान, नोरा फतेही, साक्षी तंवर और डिनो मोरिया जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। हालांकि, सीरीज को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है और अब यह शो सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बन गया है।
भूमि पेडनेकर के लुक्स, खासकर उनके बड़े होंठों, को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी टिप्पणियां की हैं। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि भूमि के होंठ उनसे ज्यादा एक्टिंग कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनके होंठों की स्क्रीन प्रेजेंस भूमि से भी ज्यादा है। इन ट्रोल्स के बीच भूमि पेडनेकर का एक पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने इस तरह की आलोचना पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी। यह वीडियो साल 2017 का है, जब भूमि ने राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के साथ एक इंटरव्यू में हिस्सा लिया था।
भूमि ने उस इंटरव्यू में कहा था कि एक बार किसी ने कहा कि मेरे होंठ बहुत बड़े हैं। मैंने जवाब दिया, इसमें दिक्कत क्या है? लोग ऐसे लुक्स पाने के लिए लाखों खर्च करते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि लोग कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन हमें खुद पर भरोसा रखना चाहिए और आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए। भूमि की यह प्रतिक्रिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और फैंस इसे अभिनेत्री की सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक बता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना जहर जैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में भूमि पेडनेकर ने क्यों कही यह बड़ी बात?
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
देश में कुछ भी होता है तो एक्टर्स नहीं बोलते, लेकिन मैं वैसी नहीं हूं; भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड को दिखाया आईना
Exclusive: हिट फिल्में देने के बाद सताने लगा था असफलता का डर, फिर पढ़ाई के लिए हार्वर्ड पहुंचीं भूमि पेडनेकर
ये भी पढ़ें- अनुष्का सेन का कान्स 2025 में डेब्यू
द रॉयल्स में भूमि और ईशान की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों ने केमिस्ट्री की कमी और स्क्रीनप्ले की कमजोरी की शिकायत की है। बावजूद इसके, शो के बड़े स्टारकास्ट और हाई-प्रोडक्शन वैल्यू के चलते इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि ट्रोल्स का सामना करने में भी मजबूत हैं। उनकी प्रतिक्रिया न केवल ट्रोल्स को करारा जवाब है, बल्कि यह सभी के लिए एक प्रेरणा भी है कि आत्मविश्वास से बड़ी कोई सुंदरता नहीं होती।
Bhumi pednekar trolled looks in the royals actress gave befitting reply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Jul 09, 2026 | 03:33 PM1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल
Jul 09, 2026 | 03:32 PMनासिक जिले के मालेगांव, पेठ और दिंडोरी में तीन अलग-अलग सड़क हादसे, तीन बाइक सवार युवकों की गई जान
Jul 09, 2026 | 03:28 PMदमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
Jul 09, 2026 | 03:28 PMसांगली में FDA का बड़ा एक्शन, 4 होटलों के लाइसेंस सस्पेंड; तुकाराम मुंढे की एंट्री से मचा हड़कंप
Jul 09, 2026 | 03:26 PMपुणे ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी: टनल नेटवर्क, इनर रिंग रोड और HCMTR के लिए बनी हाई लेवल कमेटी
Jul 09, 2026 | 03:23 PMबुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
Jul 09, 2026 | 03:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














