29 साल की बंगाली टीवी एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता का रोड एक्सीडेंट में निधन, रात में शूटिंग से लौट रही थीं घर

Suchandra Dasgupta Passed Away
Photo - Social Media
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : मशहूर (Famous) बंगाली (Bengali) टीवी (Television) एक्ट्रेस (Actress) सुचंद्रा दासगुप्ता (Suchandra Dasgupta) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। 29 साल की एक्ट्रेस का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। सुचंद्रा दासगुप्ता की मौत से उनके परिवार वालों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुचंद्रा दासगुप्ता शनिवार की रात शूटिंग करके घर लौट रही थीं।

घर जाने के लिए उन्होंने ऐप से बाइक बुक की थी। उनकी बाइक के सामने अचानक एक साइकिल वाला आ गया। जिसको बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगाया कि तभी एक लॉरी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते सुचंद्रा दासगुप्ता बाइक से नीचे गिर गईं और तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे एक्ट्रेस की मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रही। खबरों की माने तो बारानगर थाने की पुलिस ने लॉरी को कब्जे में ले लिया और लॉरी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक्ट्रेस सुचंद्रा दासगुप्ता बंगाली टेलीविजन शो में काम करने के लिए जानी जाती थीं। उन्हें सपोर्टिंग रोल से पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस की फैंस फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी। फैंस उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।