‘बटवारा 1947’ की कमाई में शनिवार को आया उछाल, ‘आवारापन 2’ की टक्कर के बीच पहुंची इतने करोड़ पार

Batwara 1947 Day 9 Collection: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 'बंटवारा 1947' ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन वापसी के संकेत दिए हैं। फिल्म का ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन अब 51.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Batwara 1947 Day 9 Collection
फिल्म 'बंटवारा 1947' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Batwara 1947 Saturday Collection: सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई में दूसरे वीकेंड पर थोड़ा सुधार देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से मिल रही कड़ी टक्कर के बाद भी सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने हार नहीं मानी है। वर्किंग डेज में सुस्त पड़ने के बाद फिल्म ने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को अपनी कमाई में बढ़त दर्ज की है। इस बढ़त के बदौलत फिल्म ने आखिरकार दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन करने का आंकड़ा पार कर लिया है।

शनिवार को दर्ज की गई कलेक्शन में बढ़त

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने दूसरे शनिवार को देश भर के 3,247 शो से लगभग 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। शुक्रवार को हुई 75 लाख रुपये की मामूली कमाई के साथ शनिवार का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। इस नए आंकड़े के साथ भारत में 'बंटवारा 1947' की कुल नेट कमाई 35.50 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, अगर भारत में इसके ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो यह आंकड़ा 42.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

विदेशी बाजारों से मिला फिल्म को सहारा

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही इस फिल्म को ओवरसीज मार्केट से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। 9वें दिन विदेशी सिनेमाघरों से फिल्म ने 75 लाख रुपये का कलेक्शन जुटाया, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ रुपये हो गया है। भारत और विदेश की कुल कमाई को मिलाकर 'बंटवारा 1947' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 51.12 करोड़ रुपये के पड़ाव पर आ गया है।

Batwara 1947 Day 9 Collection
Awarapan 2 Day 9 Collection: दूसरे शनिवार को छप्परफाड़ कमाई, इतने करोड़ के पार पहुंची फिल्म

शानदार शुरुआत के बाद कमजोर पड़ा था ग्राफ

फिल्म 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और दूसरे दिन शनिवार को 13.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। हालांकि, इसके बाद रविवार को कमाई घटकर 7.25 करोड़ रह गई और सोमवार से यह ग्राफ 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच सिमट गया।

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के एक मुस्लिम रोल निभाने को लेकर उठे सवालों पर निर्देशक ने साफ किया था कि वे किसी पाकिस्तानी का नहीं, बल्कि परिस्थितिवश विस्थापित हुए भारतीय का किरदार निभा रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com