बाबिल को पिता इरफान खान की आई याद, पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

Babil Khan Post
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के निधन को तीन साल बीत चुके हैं। वहीं इरफान खान के बेटे बाबिल (Babil Khan) को लगातार उनकी याद आ रही है। बाबिल ने एक बार फिर अपने दिवंगत पिता इरफान खान को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर पिता की एक तस्वीर को शेयर किया है।

जिसमें इरफान अपनी ट्रॉफी को देखते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर साल 2014 में 8वें एशियाई फिल्म पुरस्कार के दौरान की है। बाबिल खान ने तस्वीर को शेयर करते हुए नोट में लिखा, “वो आंखें जो देखती हैं एक सत्यापन जिसकी आप पहले ही खोज कर चुके हैं। मुझे याद आता है जब आप हुआ करते थे अयान और मुझे अपनी आंखों में उस चमक के साथ देखें जैसे कि और कुछ भी अस्तित्व में नहीं था, भले ही आपने उससे अधिक हासिल कर लिया हो जो एक आदमी खुद से मांग सकता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "बस उन क्षणों में मुझे एहसास हुआ कि आपको एक एक्टर होने से ज्यादा एक पिता बनना पसंद था, और कल्पना करो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ एक्टर होने के बाद। इससे मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैंने आपकी चिंता को पर्याप्त महत्व नहीं दिया। मुझे हमारी हंसी याद आती है बाबा।” बता दें कि न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे इरफान खान ने 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई में स्थित कोकिलाबेन धीरू भाई अंबानी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस लिया था। उनके निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री को घर झटका लगा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com