ट्विटर अकाउंट पर शायरी शेयर करने के लिए ट्रोल हुए आयुष्मान खुराना, दिया ये जवाब

Ayushmann Khurrana
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट् पर अपनी स्वयं लिखी शायरी शेयर की तो फैंस ने किया ट्रोल। सोमवार को उन्होंने एक शायरी लिखी कि कैसे एक महिला किसी पुरुष की तरफ आकर्षित हो सकती है लेकिन उसे उसके अंदर के बच्चे से प्यार हो जाता है। देर रात, एक महिला प्रशंसक ने उनकी कविता पर आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें ट्विटर पर कोई भी बेतरतीब बातें नहीं लिखनी चाहिए जैसे कि यह उनकी निजी डायरी हो। इसपर अभिनेता ने उन्हें एक और शायरी के साथ जवाब दिया।

बता दें कि आयुष्मान ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था, 'कभी मेरी अदा पे हुई दीवानी, कभी लगी उसे मेरे जिस्म की लत्त और जब हुई तो हुई उसे आयुष्मान, मेरे बचपन से मोहब्बत।' इस पर कमेंट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'दिल मैं हर बात जो आई वो शायरी नहीं, ये ट्विटर है आयुष्मान, आपकी पर्सनल डायरी नहीं। इस कमेंट पर आयुष्मान ने मंगलवार को उन्हें जवाब दिया, "मेरी शायरी कभी तुकबंदी है, तो कभी मीटर में है, जो मजा पर्सनल डायरी में नहीं, वो ट्विटर में है।"

नए साल पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए, आयुष्मान ने खुद की शर्टलेस तस्वीर के साथ लिखा था, “साल नया है। बूढ़ा महसूस कर रहा हूं। ठंड नहीं लगती, जिंदा जवानी है। जाने कौन सी बहार लाया है जनवरी मुझे तो दिसंबर भी नया सा लगता था। #happynewyear आयुष्मान को आखिरी बार जयदीप अहलावत के साथ फिल्म 'एक्शन हीरो' में देखा गया था। अब वह विद्या बालन के साथ ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com