कोरियोग्राफर के कहने पर 'झूमे जो पठान' में शाहरुख खान ने दिखाए ऐब्स, पोज को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Shahrukh Khan Abs In Pathaan
Photo - boscomartis Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ के बाद गुरुवार को यानि 22 दिसंबर को इस फिल्म का दूसरा गाना ‘झूमे जो पठान’ भी रिलीज हो गया है। बता दें कि फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ विवादों में फंसा हुआ है। लोग इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। इन बवालों के बीच फिल्म ‘पठान’ का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' भी रिलीज हो गया है। जिसमें एक्टर शाहरुख खान का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

ये गाना इस वक्त यूट्यूब चैनल पर ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं इस गाने को अब तक 18 मिलियन से अधिक लोग देख भी चुके हैं। इस गाने में शाहरुख खान के डांस स्टेप पर और उनके फिटनेस पर फैंस फिदा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसके कहने पर एक्टर शाहरुख खान ने इस नए डांस स्टेप को फॉलो किया है। दरअसल, फिल्म ‘पठान’ के दूसरे गाने ‘झूमे जो पठान’ को मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है।

बॉस्को-सीजर ने ही शाहरुख खान को सेक्सी फिजिक के साथ एब्स फ्लॉन्ट करने के लिए राजी किया है। जिसके लिए शाहरुख खान को शर्म भी आ रही थी। जी हां, जिसका खुलासा खुद बॉस्को-सीजर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सेट से शाहरुख खान के साथ तस्वीरें शेयर किया है। जिसमें बॉस्को-सीजर के साथ शाहरुख खान हॉट पोज देते नजर आ रहे हैं।

बॉस्को मार्टिस ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘निस्संदेह यह मेरे इंस्टा पेज पर मौजूद सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों में से एक है। इस तस्वीर को पाने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं। मुझे पता है कि आप इसे क्लिक करने में बहुत शर्मीले थे। और आपको अपने एब्स दिखाने में भी कितनी शर्म आती थी सर। यह मेरे लिए जीवन भर के लिए एक कीमती पल है। इस तस्वीर के लिए हमारी चाल और पोज देने के लिए शाहरुख खान का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह सब और तस्वीर का श्रेय पूजा ददलानी को जाता है, मैंने वास्तव में इसे चुराया है। आशा है कि हम सभी अपने शानदार पठान का आनंद लेंगे। दीपिका पादुकोण आप ग्लैमर शाइनिंग और सुपर हॉट दिखने की मिसाल हैं। टीम को मेरी शुभकामनाएं!’

बता दें कि ‘झूमे जो पठान’ को विशाल और शेखर ने म्यूजिक दिया है जबकि इस गाने को अरिजीत सिंह और सुकृति कक्कड़ ने इसे गाया है और कुमार ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com