आशा भोसले की 16 साल की उम्र में हुई शादी, टूटा लता संग रिश्ता, फिर बेटे हेमंत ने कराई नजदीकियां

Asha Bhosle Birthday: आशा भोसले आज अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। महाराष्ट्र के सांगली में जन्मी आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज़ और अनगिनत हिट गानों से भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
आशा भोसले की 16 साल की उम्र में हुई शादी, टूटा लता संग रिश्ता, फिर बेटे हेमंत ने कराई नजदीकियां
आशा भोसले (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Asha Bhosle Birthday Special Story: भारतीय संगीत की स्वर कोकिला आशा भोसले आज अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में जन्मी आशा भोसले ने अपनी अनगिनत हिट धुनों और मधुर आवाज़ से भारतीय संगीत को नई पहचान दी। वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली गायिका के रूप में दर्ज हैं। प्रोफेशनल लाइफ में जितनी सफलता उन्हें मिली, निजी जिंदगी उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही।

पिता दीनानाथ मंगेशकर के निधन के बाद पूरा परिवार मुंबई आ गया। बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर आशा ने परिवार का सहारा बनने की कोशिश की और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसी बीच, महज 16 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने उनके परिवार और करियर दोनों पर गहरी छाप छोड़ी। आशा भोसले ने अपनी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से शादी कर ली।

शादी से बढ़ी दूरियां

यह रिश्ता लता मंगेशकर को मंजूर नहीं था। लता जी के नाराज होने से दोनों बहनों के बीच गहरी दरार पड़ गई। आशा ने परिवार और बहनों से रिश्ता तोड़कर गणपत राव के साथ रहना शुरू किया। लेकिन शादीशुदा जिंदगी आसान नहीं थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, गणपत राव का स्वभाव सख्त था। उन्हें लता की बढ़ती लोकप्रियता से जलन होती थी। आशा से लगातार पैसे कमाने का दबाव और परिवार से दूर रखने की शर्तें रिश्ते को और कड़वा करती गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि यह शादी आखिरकार तलाक में खत्म हो गई।

बेटे ने जोड़ी बहनों की दूरी

हालांकि, बेटे हेमंत के जन्म के बाद दोनों बहनों के बीच धीरे-धीरे रिश्ते सुधरने लगे। मतभेद पूरी तरह खत्म नहीं हुए, लेकिन उनके बीच आपसी सम्मान हमेशा बना रहा। लता मंगेशकर ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि हर भाई-बहन के बीच झगड़े होते हैं, लेकिन आशा और मैं हमेशा करीब रहे हैं।

करियर और विरासत

निजी संघर्षों के बावजूद आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में वह मुकाम हासिल किया जो बहुत कम लोगों को नसीब होता है। उनका करियर छह दशकों से अधिक फैला हुआ है और उन्होंने हर जॉनर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। आज भी आशा भोसले का नाम संगीत की दुनिया में प्रेरणा और मेहनत का प्रतीक है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com