अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप, बोले 'अभी मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो...'

साल 2016 से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इस साल उनके ब्रेकअप की चर्चा होने लगी थी। अब अर्जुन ने खुद इस रिश्ते के खत्म होने पर मुहर लगा दी है।
Arjun Kapoor confirmed breakup with Malaika Arora said I am single now relax
अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। खुद अर्जुन ने भी अब इस बात को पुख्ता कर दिया है। दोनों ने ही मीडिया में अब तक अपने अलग होने पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया था, लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक बड़ा हिंट दिया है। अर्जुन कपूर ने आखिरकार मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ दी है। सोमवार को वह मुंबई के शिवाजी पार्क में राजनेता राज ठाकरे द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में शामिल हुए। उस दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में खुलकर बात की।

अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप कंफर्म

इवेंट से सामने आए एक वीडियो में अर्जुन भीड़ से बात कर रहे थे। उन्होंने बार-बार मलायका अरोड़ा का नाम चिल्लाया । मुस्कुराते हुए अर्जुन ने कहा, "नहीं अभी सिंगल हूं। रिलैक्स करो।" अपने पीछे एक व्यक्ति को संबोधित करते हुए, अर्जुन ने आगे कहा, "इन्होंने 'लंबा और सुंदर' बोला, ऐसा लग रहा है कि शादी की बात कर रहे हैं। इसलिए मैंने बोला रिलैक्स करो पहले।"

मलाइका और अर्जुन की डेटिंग

मलाइका और अर्जुन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन वे अपनी छुट्टियों की रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते थे और एक दूसरे को बर्थडे विश भी करते थे, जिससे इनके रिश्ते के बारे में फैंस को पता चला। आखिरी बार मलाइका के पिता के निधन के बाद इन दोनों का साथ देखा गया था। बता दें कि मलाइका इससे पहले एक्टर अरबाज खान की पत्नी रह चुकी हैं। 2017 में तलाक के बाद से वे अपने बेटे अरहान की परवरिश खुद कर रहे हैं। यह भी देखें-राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करने पर होने लगा साई पल्लवी का विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला

अर्जुन की आने वाली फिल्म

सिंघम अगेन में अर्जुन एक खलनायक की भूमिका में नज़र आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे कलाकार भी हैं। सिंघम 2011 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें काजल अग्रवाल और प्रकाश राज मुख्य भूमिकाओं में थे, इसके बाद 2014 में सिंघम रिटर्न्स रिलीज़ हुई। दोनों ही प्रोजेक्ट बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रहे। तीसरा भाग इस दिवाली रिलीज़ होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com