Archana Gautam ने खोला दिल का राज, बोलीं- राघव चड्ढा पर था क्रश, लेकिन शादी के बाद बदली फीलिंग्स

Archana Gautam Interview: अर्चना गौतम ने खुलासा किया कि उन्हें कभी राघव चड्डा पर क्रश था। यह भावना अब खत्म हो चुकी है, खासकर उनकी शादी के बाद। इंटरव्यू में अर्चना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की।
Archana Gautam Interview Raghav Chadha celebrity crush Bollywood TV
अर्चना गौतम, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Archana Gautam On Raghav Chadha: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 16’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली अर्चना गौतम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार अर्चना गौतम ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें कभी राघव चड्ढा पर क्रश था।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्चना गौतम ने बताया कि ‘बिग बॉस 16’ के दौरान उन्होंने जिस सांसद का जिक्र किया था, वह कोई और नहीं बल्कि राघव चड्ढा थे। अर्चना ने हंसते हुए कहा कि क्रश था, लेकिन अब नहीं है क्योंकि उसने शादी कर ली।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

शादी के बाद बदल गई फीलिंग्स

अर्चना गौतम ने यह भी साफ किया कि यह सिर्फ एक पुरानी भावना थी, जो अब खत्म हो चुकी है। गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी की है। अर्चना के इस बयान को कई लोग मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, तो वहीं कुछ फैंस उनकी ईमानदारी की तारीफ भी कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान अर्चना गौतम ने अन्य पॉलिटिशियन्स को लेकर भी अपनी राय रखी।

Archana Gautam Interview Raghav Chadha celebrity crush Bollywood TV

करियर और पर्सनैलिटी

अर्चना गौतम ने चिराग पासवान को अच्छा बताया और कहा कि उन्हें ऐसे लोग पसंद हैं जो मजबूत और निडर हों। अर्चना ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें गुंडे टाइप लड़के पसंद हैं, यानी ऐसे लोग जिनके सामने कोई बोल न सके। अर्चना गौतम अपने स्ट्रॉन्ग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ‘बिग बॉस 16’ के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

Archana Gautam Interview Raghav Chadha celebrity crush Bollywood TV

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

अर्चना गौतम कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं और अपने कॉमिक टाइमिंग और स्पष्टवादिता के लिए पसंद की जाती हैं। अर्चना के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं, तो कुछ इसे उनके दिल की सच्चाई बता रहे हैं। कुल मिलाकर, अर्चना गौतम एक बार फिर अपने बयान के जरिए सुर्खियों में छा गई हैं।

Archana Gautam Interview Raghav Chadha celebrity crush Bollywood TV
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com