साउथ ही नहीं बॉलीवुड की इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं एआर मुरुगादॉस

A.R. Murugadoss
A.R. Murugadoss
Published on
Updated on

AR Murugadoss has directed the Bollywood films not only in South: साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मकार एआर मुरुगादॉस (A.R. Murugadoss) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साउथ और बॉलीवुड के ज्यादातर अभिनेता के साथ फिल्म निर्देशक एआर मुरुगादॉस ने काम किया है। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स एआर मुरुगादॉस की तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई द्क्से रहे है। एआर मुरुगादॉस का जन्म 25 सितंबर 1974 में तमिलनाडु के अत्तूर शहर में हुआ है। उनकी पत्नी का नाम राम्या है। 

बता दें, फिल्मकार एआर मुरुगादॉस '1947' नाम के एक पैन-इंडिया फिल्म का निर्माण करने के लिए प्रकाश भट्ट से हाथ मिलाया था। '1947' का निर्देशन पोन कुमार द्वारा किया जाएगा और मुरुगदॉस और ओम प्रकाश भट्ट इसे संयुक्त रूप से किया था। साउथ के अलावा एआर मुरुगादॉस ने निर्देशक के तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमाई है। 2008 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'गजनी' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता आमिर खान दिखाई दिए थे। इसके बाद वह 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' को लेकर चर्चा में आए। इस फिल्म में अक्षय कुमार अहम रोल अदा करते दिखाई दिए थे। 

फिल्मकार एआर मुरुगादॉस ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ अकीरा भी बनाई थी। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में किया हुआ सोनाक्षी का अभिनय दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com