अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने शो के किरदार के बारे में की खुलकर बात, जानिए क्या कहा

Anupama
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: स्टार प्लस शो अनुपमा दर्शकों की लगातार पसंद बनीं हुई है। अनुपमा अपनी एंटरटेनिंग कहानी के साथ टीआरपी चार्ट पर राज कर रही है। अनुपमा और अनुज की जिंदगी में नए मोड़ और ड्रामा के साथ, यह शो दर्शकों को अपने टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे हुए है। इस बीच एक इंटरव्यू में रुपाली ने अपने शो अनुपमा के किरदार के बारे में खुलकर बात की।

अनुपमा शो में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने एक गुजराती महिला का किरदार निभाया है। अनुपमा के साथ, रूपाली गांगुली एक घरेलू नाम बन गई हैं, और अक्सर उन्हें अनुपमा के रूप में पहचाना जाता है।

रूपाली अपने किरदार के साथ, दर्शकों को उनके लहजे और बोली से प्रभावित करती हैं। रूपाली गुजराती महिला के रूप में देश भर में सभी गुजरातियों को गर्व महसूस कराया है। दिलचस्प बात ये है कि ये उनका सभी गुजरातियों के लिए समर्पण है।

रुपाली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अनुपमा का किरदार शो में एक गुजराती का है और जब मैं गुजराती बोलती हूं, तो मैं इस भाषा पर भारी गर्व महसूस करती हूं। मैं इस भाषा और गुजरातियों को बहुत इज्जत देती हूं।

रुपाली ने आगे कहा कि गुजराती हर जगह हैं और उन्होंने दुनिया भर में अपना मजबूत आधार बना लिया है। उनके लिए बहुत इज्जत है, इसलिए मुझे अपने किरदार अनुपमा में उस इज्जत को दिखाना था। अनुपमा सभी गुजरातियों के लिए एक समर्पण है!

अनुपमा स्टारप्लस पर प्रसारित होने वाली एक भारतीय हिंदी भाषा की टेलीविजन ड्रामा सीरीज है। डायरेक्टर कट प्रोडक्शंस के बैनर तले राजन शाही और दीपा शाही द्वारा निर्मित है। अनुपमा स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 10 बजे प्रसारित होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com