Anupam Kher: मां दुलारी का वीडियो शेयर कर भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- भारत के 90% मिडिल क्लास की एक ही कहानी

Anupam Kher Video On Mother: अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी मां के साथ वीडियो को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'भारतीय माताओं का स्वभाव बेहद प्यारा और व्यावहारिक होता है।
Anupam Kher Shares Mother Dulari Video
मां दुलारी का वीडियो शेयर कर भावुक हुए अनुपम खेर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Anupam Kher Video On His Mother: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी किसी ना किसी बात को लेकर छाए रहते हैं। अनुपम खेर ज्यादातर सोशल मीडिया पर अपने अनुभवों को शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी मां के साथ वीडियो को शेयर किया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'भारतीय माताओं का स्वभाव बेहद प्यारा और व्यावहारिक होता है। वे गिफ्ट्स को संभालकर रखने, परिवार में बांटने, या किसी खास मौके पर दूसरों को देने में माहिर होती हैं'। अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी मां को गिफ्ट देते हुए इसी खास आदत का जिक्र किया।

'हर मिडिल क्लास घर की एक ही कहानी'

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने वीडियो को शेयर करते हुए उन सभी मां की भावनाओं को सलाम किया और बताया है कि कैसे हमारे घरों में माताएं तोहफों को सिर्फ वस्तु नहीं, बल्कि एक अनमोल निशानी के तौर पर सहेजकर रखती हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी मां के साथ खास वीडियो शेयर किया। जिसमें अनुपम खेर अपनी मां दुलारी से बात करते हुए एक हैंडबैग गिफ्ट करते हैं, जिसे देखते हुए उनकी मां फौरन से उसकी कीमत पूछती हैं, जिस पर अभिनेता ने कहा कि किसी ने आपके लिए भेजा है। इसके बाद उनकी मां बैग लेकर रैंप-वॉक करती हैं और बैग को अंदर ले जाती हैं।

'यही है असली मिडिल क्लास इंडिया'

वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि "मां को कोई तोहफा देना थोड़ा-सा जोखिम भरा होता है। क्योंकि अगर आपने उन्हें खूबसूरत शॉल, स्वेटर, साड़ी, पर्स या कोई तोहफा दिया है, तो उसके इस्तेमाल होने की संभावना बहुत कम है। पहले वो उसे बड़े प्यार से देखेंगी, उसकी तारीफ करेंगी, सभी को दिखाएंगी और आखिर में, उसे सुरक्षित स्थान पर संभालकर रख देंगी कि शायद आने वाली दो पीढ़ियां भी उसे ढूंढ न पाएं।"

अनुपम खेर ने बताई ममता की अहमियत

अनुपम खेर ने मां की ममता की अहमियत पर जोर देते हुए लिखा, "लेकिन असली मजा किसी तोहफे में नहीं, बल्कि घर के उस माहौल में है।"अनुपम खेर ने घर के मौजूदा माहौल को लेकर आगे लिखा कि "घर में इधर-उधर निर्वैर भाग रहा है। वृंदा उसे आती-जाती हुई सब संभाल रही है। प्रणीत किसी बात पर हंस रहा है। मैं मां को तंग कर रहा हूं और मां अपने नए गिफ्ट के साथ रैंप-वॉक कर रही हैं।"

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने वीडियो में आगे लिखा कि "उस दौरान मुझे महसूस हुआ कि ये सिर्फ मेरा घर नहीं, बल्कि भारत के 90 प्रतिशत मिडिल क्लास घरों की कहानी है, जहां तोहफे से ज्यादा भावनाएं संभालकर रखी जाती हैं, जहां बच्चों के बड़े हो जाने के बाद भी मां उनकी पसंद का खाना सोचती हैं।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com