-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupam Kher Meets Manoj Kumar Family Pays Tribute To Veteran Actor
Anupam Kher ने मनोज कुमार के परिवार से की मुलाकात, दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि
- Written By: सोनाली झा
अनुपम खेर गुरुवार को दिवंगत दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के परिवार से मुलाकात की। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिखा दे रहे हैं।

अनुपम खेर ने मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि
मुंबई: अनुपम खेर हाल ही में दिवंगत दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के घर गए और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। खेर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, साथ ही कैप्शन में लिखा कि मनोज कुमार जी के दोस्तों और परिवार से मुलाकात की। अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेरे जीवन में आपके योगदान के लिए मनोज जी का धन्यवाद! एक अभिनेता/निर्देशक और एक भारतीय के रूप में। जय हिंद।
इससे पहले, खेर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने याद किया कि कैसे कुमार की फिल्मों ने उनके बचपन को आकार दिया और देश के प्रति उनके प्यार को प्रेरित किया। उन्होंने वीडियो में कहा था कि मैंने अपने जीवन में जो पहली फिल्म देखी थी, जो मुझे बहुत अच्छी तरह याद है, वह थी उपकार। हमारे इलाके में फिल्में दिखाई जाती थीं। इसलिए यह फिल्म मनोज कुमार जी से मेरा पहला परिचय था।
उन्होंने कहा आगे कहा था कि मनोज कुमार जी का मेरे दिल में देशभक्ति की भावना जगाने में बहुत बड़ा योगदान है। भारत को आजाद हुए अभी 15-20 साल ही हुए थे और क्रांति की लड़ाई, स्वतंत्रता आंदोलन, सब कुछ ताजा था। इसके अलावा मनोज कुमार जी की फिल्में, देशभक्ति की वह भावना और भी गहरी होती चली गई।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Kajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार
अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
मनोज कुमार ने लंबी बीमारी से जूझते हुए 4 अप्रैल को सुबह 4:03 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 24 जुलाई, 1937 को एबटाबाद में हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में जन्मे कुमार भारतीय सिनेमा में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन गए, खासकर 1960 और 1970 के दशक में। अभिनेता को उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी देशभक्ति फिल्मों में उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए प्यार से भारत कुमार के रूप में जाना जाता था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अभिनय के अलावा, कुमार ने एक निर्देशक और निर्माता के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म उपकार (1967) ने दूसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उनके द्वारा निर्देशित अन्य सफल फिल्मों में पूरब और पश्चिम (1970) और रोटी कपड़ा और मकान (1974) शामिल हैं, जो दोनों ही आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से बड़ी सफलताएं रहीं।
Anupam kher meets manoj kumar family pays tribute to veteran actor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: मन की बात बड़ी ही सलोनी, मोदी से मेलजोल बढ़ाती मेलोनी
Jun 19, 2026 | 11:03 AMपूनम चैंबर मामला: नागपुर हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर जब्त किए 10 लाख, लापरवाही पर मनपा अधिकारियों को नोटिस
Jun 19, 2026 | 11:02 AMAI Deepfake पर भड़कीं Preity Zinta, बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से मचा तहलका, बढ़ीं टेक कंपनियों की मुश्किलें
Jun 19, 2026 | 11:01 AMबालाघाट में राजा भोज पर बयान से बवाल: पंवार समाज का उग्र प्रदर्शन, कंकर मुंजारे बोले- कोई अपमान नहीं किया
Jun 19, 2026 | 10:57 AMवसई-विरार में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक चलेगी मुहिम
Jun 19, 2026 | 10:56 AMराम मंदिर चढ़ावा केस: सोने की ईंट से SIT जांच तक, जानिए अब तक की पूरी कहानी
Jun 19, 2026 | 10:55 AMनवभारत संपादकीय: जनादेश को लग गया दलबदल का ग्रहण, पंजाब-बंगाल के बाद महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर
Jun 19, 2026 | 10:54 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














