अनुपम खेर पर भी चढ़ा 'ऊ अंटावा' गाने का जूनून, देखें वीडियो

Anupam Kher
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर किसी के नाम के मोहताज नहीं है। अभिनेता अपने दमदार एक्टिंग और कॉमेडी के लिए अपने फैंस के दिल में जगह बना चुके है। एक्टर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। वहीं, एक बार फिर से अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर एक ऐसा क्रिएटिव वीडियो पोस्ट किया है। जिसे देख दर्शकों की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। अभिनेता द्वारा पोस्ट वीडियो का सीन 'हम आपके है कौन' फिल्म का है जिसमें 'गाने बैठे गाना की सामने समधन है...' का गाना है, लेकिन मजेदार की बात तो ये है, की ये वो ओरिजनल वीडियो सांग नहीं है। बल्कि, ये एक एडिटेड वीडियो सांग है।

हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा- द राइज' का 'ऊ अंटावा' गाना है। जो इस वक्त काफी ट्रेंड कर रहा है। अनुपम खेर द्वारा पोस्ट वीडियो की एडिटिंग इतनी बखूबी की गई है, की कलाकारों की लिप्सिंग अल्लू अर्जुन के गाने के हिसाब से चल रही है।

अभिनेता इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अपने कैप्शन में लिखा 'ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए। ये गाना #HumAapkeHaiKoun का एक प्रतिष्ठित गीत है #पुष्पा के एक बहुत ही लोकप्रिय गीत की अपनी अनूठी शैली की सराहना करता है! एन्जॉय करें! अब उनका ये पोस्ट दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं एक फैंस ने तो अपने कमेंट में इस एडिटेड गाने का दूसरा कड़ी ही पोस्ट कर दिया है।   

Navbharat Live
navbharatlive.com