बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार अनु मलिक अपने शानदार संगीत और यादगार धुनों के लिए पहचाने जाते हैं। बाजीगर, रिफ्यूजी और मैं हूं ना जैसी फिल्मों के गानों को उन्होंने अपने संगीत से खास पहचान दी है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि अनु मलिक की पहली पसंद संगीत नहीं, बल्कि पुलिस की वर्दी थी। वह एक पुलिस ऑफिसर बनना चाहते थे और इसके लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर चुके थे। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके इस दिलचस्प सपने के बारे में।
(सौ. डिजाइन फोटो)