-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ankita Lokhande Revealed Groupism In Bollywood Elvish Targeted Karan Johar
अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में ग्रुपिज्म का किया खुलासा, एल्विश ने करण जौहर पर साधा निशाना
- Written By: अदिति भंडारी
अंकिता लोखंडे ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बॉलीवुड में ग्रुपिज्म पर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री अपने लोगों को आगे बढ़ाती है, जिससे आउटसाइडर्स को कम मौके मिलते हैं। वेब सीरीज आम्रपाली में वह जल्द नजर आएंगी।

अंकिता लोखंडे ने बॉलीवुड में ग्रुपिज्म का किया खुलासा, एल्विश ने करण जौहर पर साधा निशाना (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: अंकिता लोखंडे ने टीवी शो पवित्र रिश्ता से एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। हाल ही में वे अपने पति विक्की जैन के साथ लाफ्टर शेफ 2 में दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों ने हाल ही में एल्विश यादव के पॉडकास्ट में शामिल हुए हैं। पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में हो रहे ग्रुपिज्म पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अंकिता से पूछा कि क्या बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी कुछ लोगों को लेकर बायस्ड है। जिस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वे बायस्ड नहीं हैं, पर वे उनके साथ काम करना पसंद करती हैं जिन्हें वे पहले से जानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि “बायस्ड नहीं, लेकिन हां ऐसे लोग हैं जो अपने लोगों को आगे ले जाना चाहते हैं। वहां ग्रुपिज्म है।”
इसके बाद एल्विश ने अंकिता की बात को बीच में काटते हुए करण जौहर पर तंज कसा। उन्होंने बोला कि करण जौहर को ऐसा मत बोलो। करण का नाम सुनते ही अंकिता तुरंत बोलीं कि सिर्फ करण ही नहीं, हर कोई ऐसा है। मुझे लगता है कि हर किसी का अपना ग्रुप है।
सम्बंधित ख़बरें
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
इस पर फिर अंकिता के पति ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन लोगों के साथ ही काम करते हैं जिन्हें वे जानते हैं। इससे किसी आइटसाइडर को मौका नहीं मिलता है या वे देना नहीं चाहते हैं।
वर्क फ्रंट पर, अंकिता लोखंडे संदीप सिंह की अपकमिंग वेब सीरीज आम्रपाली में प्राचीन वैशाली की एक शाही नर्तकी, आइकॉनिक आम्रपाली की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही वो लाफ्टर शेफ के सीजन 2 में भी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो पवित्र रिश्ता से की थी, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था। इसमें दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद अंकिता ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्होंने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी जैसी दमदार फिल्म में एक्टिंग की, जिससे उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने स्वातंत्र्य वीर सावरकर में रणदीप हुड्डा के साथ काम किया। 2023 में उन्होंने टीवी रियलिटी शो में भी भाग लिया। वो अपने पति के साथ बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं।
Ankita lokhande revealed groupism in bollywood elvish targeted karan johar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMChaturmas 2026: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, आखिर 4 महीने में क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य जानिए
Jul 24, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














