Ankit Tiwari Birthday: बचपन से ही था सिंगर बनने का सपना, इस आरोप ने तबाह कर दिया पूरा करियर

अंकित तिवारी का आज 39वां जन्मदिन है। अंकित तिवारी ने फिल्म आशिकी 2 में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए का संघर्ष किया है।
Ankit Tiwari Birthday: बचपन से ही था सिंगर बनने का सपना, इस आरोप ने तबाह कर दिया पूरा करियर
अंकित तिवारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म आशिकी 2 में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाले सिंगर अंकित तिवारी का आज जन्मदिन है। सिंगर 6 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अंकित बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में गा चुके हैं और कई सारे गानों को कंपोज कर सुर्खियां बटोर चुके हैं। हालांकि वह अपने प्रोफेशन के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

अंकित तिवारी का जन्म यूपी के कानपूर में हुआ था। उनके परिवार का कानपुर में एक म्यूजिक ग्रुप है जिसका नाम राजू सुमन एंड पार्टी है जो कि धार्मिक जगहों पर परफॉर्म करता है। उनके परिवार में उनकी मां भजन गायिका है। अंकित बचपन से गाने के शौकिन रहे हैं। अंकित हमेशा से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने और बड़े सिंगर बनने का सपना देखा करते थे। सिंगर की शादी पल्लवी शुक्ला से हुई है। सिंगर ने अपनी दादी की पसंद की लड़की से अरेंज मैरिज की है।

‘सुन रहा है तू’ म्यूजिक कंपोजर और ‘आशिकी 2’ के सिंगर के रूप में फेमस हुए अंकित तिवारी ने संगीत की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए का संघर्ष किया है। ‘आशिकी 2’ के बाद, अंकित को ‘एक विलेन’ और ‘रॉय’ जैसी फिल्मों में उनके रोमांटिक लव सॉन्ग के लिए जाना जाता है। बता दें कि अंकित बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में रोमांटिक गाना गा चुके हैं और कईयों को कंपोज भी कर चुके हैं।

अंकित के लिए साल 2014 काफी खराब साबित हुआ। दरअसल, 9 मई 2014 के दिन अंकित तिवारी की प्रेमिका ने ही उन पर रेप का आरोप लगा दिया। करीब तीन साल तक अंकित और उनके भाई केस की वजह से चक्कर काटते रहे। सबूतों के अभाव में 2017 के दौरान दोनों भाइयों को बरी कर दिया गया। अंकित आरोपों से तो बरी हो गए, लेकिन असल जिंदगी में बुरी तरह टूट गए। इसका नतीजा यह रहा कि वह संगीत की दुनिया में वापसी के लिए अब तक कोशिश कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com