अमृता राव और आरजे अनमोल ने अपने बीते पलों का किया खुलासा, कहा होली में किया था ये काम

Amrita Rao/RJ Anmol
Photo- Social Media
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) अमृता राव (Amrita Rao) और आरजे (RJ) अनमोल (Anmol) ने अपने बीते पलों का खुलासा किया है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल 'कपल ऑफ थिंग्स' पर अपने एक नए एपिसोड को पोस्ट किया है। जिसमें अदाकारा और आरजे 'मिशन रंग बरसे' को एन्जॉय करने के लिए मुंबई एक होटल में पहुंचे। आरजे की बहन भी उनके साथ थी सिर्फ उनको ही इनके अफेयर के बारे में मालूम था।

जब अमृता राव होटल के पास पहुंची तो उन्होंने अपने चेहरे को अपने दुपट्टे से ढक लिया और उन दोनों ने होटल में चेकइन किया कमरें में पहुंचते ही उन दोनों ने आराम किया फिर बाद में दोनों ने कुछ गिलास में लेकर पिया। जिसमें आरजे ने तो 2 गिलास पिया लेकिन, अभिनेत्री 1 घूंट से ज्यादा नहीं पी पाई। आरजे उसको पीते ही बीमार पड़ गए। अमृता राव और अनमोल आगे कहते है, की जब आरजे बीमार पड़े तो उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर को फोन किया और अपने हालत के बारे में बताया।

जिसपर उनके डॉक्टर ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। डॉक्टर की बात मानते हुए आरजे ने अपनी बहन को फोन करके बुलाया और उन दोनों को घर जाने के लिए कहा उसके बाद आरजे ऑटो रिक्शा से हॉस्पिटल गए।

आरजे की इस हालत को देख होटल के रिसेप्शन ने अभिनेत्री से इसके बारे में पूछा लेकिन, अभिनेत्री ने बहाना बनाकर मामले को संभाल लिया। अभिनेत्री और आरजे के फैमिली को इनके इस घटना के बारे में आज भी नहीं मालूम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com