बीमारी के बाद KBC के सेट पर लौटे अमिताभ बच्चन, कंटेस्टेंट के सवाल पर बिग बी ने कही दिल छू लेने वाली बात

Amitabh Bachchan KBC Comeback: अमिताभ बच्चन ने तबीयत में सुधार के बाद KBC के सेट पर वापसी कर ली है। नए प्रोमो में बिग बी ने अपना हेल्थ अपडेट दिया। इस सोमवार से शो के नए एपिसोड प्रसारित होंगे।
Amitabh Bachchan KBC Comeback
अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमिताभ बच्चन कुछ दिनों के ब्रेक के बाद KBC के सेट पर लौट आए हैं।

  • बिग बी ने 10 तारीख से शो की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।

  • सोनी टीवी ने KBC के नए एपिसोड्स का भावुक प्रोमो जारी किया है।

  • कंटेस्टेंट के सेहत पूछने पर अमिताभ ने कहा, 'अगर आप ठीक हैं तो हम भी ठीक हैं।

  • इस सोमवार से सोनी टीवी और सोनी लिव पर KBC के नए एपिसोड प्रसारित होंगे।

Amitabh Bachchan Health Update: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने पसंदीदा क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के मंच पर लौट आए हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके चलते शो की शूटिंग पर भी ब्रेक लग गया था। हालांकि, अब बिग बी पूरी तरह स्वस्थ होकर सेट पर वापस आ गए हैं।

सोनी टीवी ने उनके नए एपिसोड्स का एक खास प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन पहले की तरह पूरे जोश और मुस्कान के साथ दर्शकों का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। सोनी टीवी की ओर से जारी नए प्रोमो की शुरुआत एक खास घोषणा के साथ होती है, जिसमें कहा जाता है कि लौट रहे हैं शहंशाह एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड्स के साथ।

KBC के मंच पर फिर दिखा बिग बी का वही अंदाज

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि लाल रंग की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट पहने अमिताभ बच्चन दौड़ते हुए मंच पर आते हैं और दर्शकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। बिग बी कहते हैं कि उम्मीद है कि आप सबकी दिवाली बड़ी शानदार रही होगी। हमने भी अपनों के साथ दिवाली मनाई, लेकिन हमारा एक और घर भी तो है, केबीसी का यह मंच। उनका यह अंदाज देखकर साफ है कि वह एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए उत्साहित हैं।

Amitabh Bachchan KBC Comeback
'रामायण' ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, इन 7 फिल्मों को पछाड़कर की ताबड़तोड़ कमाई

कंटेस्टेंट ने पूछा तबीयत का हाल, बिग बी ने दिया जवाब

प्रोमो का सबसे भावुक पल तब आता है, जब हॉट सीट पर बैठा एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से उनकी सेहत के बारे में सवाल करता है। वह पूछता है कि आपकी तबीयत ठीक नहीं थी, अब आप कैसे हैं सर? इस पर अमिताभ बच्चन मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं कि मैं ठीक हूं सर अगर आप ठीक हैं तो हम भी ठीक हैं। आप सबके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद से हम यहां पर फिर से हाजिर हैं। उसी जोश, उसी मुस्कान और बिल्कुल नए एपिसोड्स के साथ, इस सोमवार।

इस सोमवार से शुरू होंगे KBC के नए एपिसोड

अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर के बाद उनके प्रशंसक लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। अब उन्होंने 10 तारीख से शो की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। इससे पहले उनकी वापसी को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी सामने आई थी, जिस पर अब नए प्रोमो ने मुहर लगा दी है।

अब इस सोमवार से 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए एपिसोड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होंगे। बिग बी को एक बार फिर मंच पर देखकर उनके चाहने वालों का उत्साह बढ़ गया है।