सुपर हिट तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा: द राइज' 2021 में आई थी और इसका सीक्वल ‘पुष्पा 2' पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी हैं तथा इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बांग्ला एवं मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। वहीं अब मेकर्स के बीच इसके तीसरे पार्ट को लेकर भी बातचीत हो रही है, जिसका नाम पुष्पा 3: द रैंपेज होगा।