- Hindi News »
- Entertainment »
- Akshaye Khanna Strong Aurangzeb Look In Film Chava
फिल्म जरूर देखूंगा..छावा फिल्म में अक्षय खन्ना के दमदार लुक पर फैंस ने किया कमेंट
विक्की कौशन और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा के लिए लोग काफी उत्सुक है। इस उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए मेकर्स कलाकार के शानदार लुक पोस्टर शेयर कर रहे हैं। मेकर्स ने अक्षय खन्ना के लुक वाला पोस्टर शेयर कर दिया है।
- Written By: अदिति भंडारी

अक्षय खन्ना का फिल्म 'छावा' में दमदार लुक, औरंगजेब के किरदार में मचाया बदलाव (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बढ़ गया है, खासकर नए पोस्टर्स और किरदारों के लुक्स के सामने आने के बाद उत्साह दोगुना हो गया है। इस फिल्म में विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना जैसे बेहतरीन कलाकार अपने अभिनय से इतिहास को फिर से जीवित करने वाले हैं।
फिल्म का केंद्र बिंदु मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की पौराणिक गाथा है, और यह फिल्म उनके शासनकाल की महानता और साहसिक फैसलों को उजागर करती है। विक्की कौशल के शानदार अभिनय को लेकर दर्शकों में भारी उम्मीदें हैं, क्योंकि वे इस किरदार में बेहद दमदार और प्रभावशाली दिखने वाले हैं। उनके साथ रश्मिका मंदाना का महारानी येसुबाई के रूप में लुक पहले ही सोशल मीडिया पर छा चुका है।
इस के बाद अब मेकर्स ने अक्षय खन्ना के औरंगजेब के लुक को शेयर किया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्ना के औरंगजेब लुक का नया पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में अक्षय खन्ना का रूप पहचान में नहीं आ रहा है। उनके चेहरे पर लहराते बाल और मुग़ल मुकुट पहने हुए वे अपने किरदार की तीव्रता और क्रूरता को बखूबी दर्शाते हैं। पोस्टर में लिखा गया है, “डर और दहशत का नया चेहरा – मुगल साम्राज्य के क्रूर शासक मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में #अक्षय खन्ना को पेश करते हैं!”
सम्बंधित ख़बरें
‘धुरंधर’ के बाद अब ‘महाकाली’ में छाएंगे अक्षय खन्ना, शुक्राचार्य बनकर दिखाएंगे नया अवतार
‘धुरंधर’ के बाद अब साउथ में दहाड़ेंगे रहमान डकैत, ‘महाकाली’ से खौफनाक लुक वायरल, फैंस का बढ़ा क्रेज
Akshaye Khanna Birthday: चार साल गायब, फिर बना ‘रहमान डकैत’, जानें फिर अक्षय खन्ना ने कैसे पलटी बाजी
Dhurandhar 2 Casting: ‘क्या तुम पागल हो’, अक्षय खन्ना ने पहले ठुकराया ऑफर, बाद में बन गए फिल्म की जान
यहां देखे पोस्ट-
रश्मिका मंदाना का महारानी येसुबाई का फर्स्ट लुक दर्शकों के बीच एक नई उत्सुकता का कारण बना है। महारानी येसुबाई, जो मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी थीं। उनका किरदार रश्मिका ने बेहद शाही अंदाज में निभाया है। उनके लुक को देखकर यह साफ है कि फिल्म में उनका किरदार न केवल ताकतवर होगा, बल्कि वह अपने स्वराज्य के लिए बेहद समर्पित और साहसी भी रहेंगी। इस शाही लुक में रश्मिका ने न केवल अपने चेहरे के भावों से, बल्कि अपने शरीर की भाषा से भी महारानी येसुबाई की महानता को पूरी तरह से व्यक्त किया है।
यहां देखे फोटो-
फैंस रिव्यू
पोस्ट देख एक ने लिखा खा जाएगा भाई ये आदमी पूरी कास्ट को खा जाएगा, 90 के दशक वाले फुल फॉर्म में हैं बॉबी देओल सनी देओल और अब ये जनाब एक ने लिखा अक्षय खन्ना निश्चित रूप से इस भूमिका के साथ न्याय करेंगे। अच्छा मेकअप। एक ने कहा अक्षय खन्ना का मतलब है कि हो गया… जरूर देखूंगा। एक फैन ने कमेंट किया मेरे लिए यही सिनेमा है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
छावा फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर द्वारा किया गया है, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को बहुत अच्छे से पर्दे पर उतारने के लिए प्रसिद्ध हैं। इस फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म्स हैं, और यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहे हैं, और अब यह देखना होगा कि बड़े पर्दे पर यह फिल्म कितना धमाल मचाती है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Akshaye khanna strong aurangzeb look in film chava
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Israel UAE: ईरान को गिरने की तैयारी! इजरायल ने UAE में तैनात किए घातक लेजर हथियार और सैन्य दस्ता
May 02, 2026 | 12:05 PMझारखंड में BJP नेता की संदिग्ध मौत, दो सगी बहनों से की थी शादी, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
May 02, 2026 | 12:04 PMBhopal Political News: छात्रों की तरह नेताओं की परीक्षा लेगी BJP, प्रशिक्षण वर्गों में मोबाइल रहेंगे बैन
May 02, 2026 | 12:03 PMMSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; यहां देखें अपना स्कोर
May 02, 2026 | 12:02 PMनासिक को मिली सौगात, अयोध्या-तिरुपति सहित प्रमुख तीर्थों से सीधी रेल कनेक्टिविटी; सांसद वाजे की पहल रंग लाई
May 02, 2026 | 11:53 AMChhatrapati Sambhajinagar Safari Park: 17 हेक्टेयर जमीन मंजूर, अब जल्द शुरू होगा टाइगर सफारी का काम
May 02, 2026 | 11:51 AMMumbai RTO Action: मुंबई RTO की बड़ी कार्रवाई, 16 महीनों में 5506 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड
May 02, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














