-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Akshay Kumar Welcome To The Jungle Shooting Halted Know The Reason
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की शूटिंग में आई रुकावट, जानें क्या है वजह
- Written By: सोनाली झा
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है। कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद फिल्म की बची हुई शूटिंग अब वैकल्पिक स्थान पर की जाएगी।

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की शूटिंग में आई रुकावट
मुंबई: अक्षय कुमार स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग हाल ही में अचानक रोक दी गई, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म को फाइनेंशियल संकट के चलते रोका गया है, लेकिन अब एक अंदरूनी सूत्र ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। असली वजह कश्मीर के पहलगाम में हुआ हालिया आतंकी हमला बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है, और बाकी का हिस्सा कश्मीर में फिल्माया जाना था। लेकिन पहलगाम हमले के बाद प्रोडक्शन टीम ने सुरक्षा कारणों से शूटिंग रोकने का फैसला किया। अब फिल्म की बची हुई शूटिंग बरसात खत्म होने के बाद किसी वैकल्पिक स्थान पर की जाएगी।
आर्थिक संकट की खबरों को बताया अफवाह
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि फिल्म को लेकर प्रोडक्शन हाउस आर्थिक तंगी से गुजर रहा है और कलाकारों को पेमेंट नहीं मिला। साथ ही यह भी कहा गया कि कुछ सितारे फिल्म छोड़ चुके हैं। लेकिन एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। “शेड्यूल पहले से तय था जिसमें हेलिकॉप्टर्स, 250 से अधिक घोड़े और 1200 जूनियर आर्टिस्ट्स शामिल थे। सभी 34 कलाकार प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं,” सूत्र ने कहा।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, और इसमें अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर, परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज़ और दिशा पटानी जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। यह फिल्म 2023 में अनाउंस की गई थी और इसका पहला वीडियो एक अकापेला म्यूज़िकल टीजर खूब वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के किस खान को मिली हैं प्रोफेशनलिज्म की ट्रॉफी, काजोल ने किया खुलासा
टीम का लक्ष्य सुरक्षा और क्वालिटी
फिल्म को पहले क्रिसमस 2025 पर रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब इसमें देरी की आशंका है। फिर भी मेकर्स का दावा है कि फिल्म समय पर पूरी होगी और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। प्रोडक्शन टीम अब सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शूटिंग को एक नए स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बना रही है। टीम चाहती है कि यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी हिट साबित हो और फैंस को एक बार फिर हास्य और एक्शन का तगड़ा डोज़ मिले।
Akshay kumar welcome to the jungle shooting halted know the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














