'83' फिल्म ओटीटी पर रिलीज के बाद स्विमिंग पूल में चील करते दिखाई दिए रणवीर, देखें वीडियो

Ranveer
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने साल 2010 की फिल्म 'बैंड बाजा बारात'  (Band Baaja Baaraat) से डेब्यू किया और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 'गली बॉय', 'बाजीराव मस्तानी', 'राम लीला' जैसी कई  बेहतरीन फिल्म कर अपने दमदार अभिनय को साबित किया है और अपने प्रशंसकों का दिल जीता है। हाल ही में रणवीर की कबीर खान (Kabir Khan) निर्देशित '83' थी, जिसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। 

बता दें, पिछले दिनों फिल्म '83' को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद अभिनेता पूल में चिल करते हुए दिखाई दिए। रणवीर ने एक छोटा वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'हम यहां तैरने आए हैं! @83thefilm अब ओटीटी पर है! @netflix_in @disneyplushotstar। देखें और आनंद लें!'  

मालूम हो कि फिल्म 83 में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, हार्डी संधू और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com