कृषि कानून वापस लेने के PM मोदी के ऐलान के बाद सोनू सूद ने कहा- ‘देश के खेत फिर से लहराएंगे...’

sonu sood कृषि कानून
Published on
Updated on

After PM Modi's announcement to withdraw the Agriculture Act, Sonu Sood said- 'The country's fields will wave again...': प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज सुबह एक बड़ी घोषणा करते हुए तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया है। इस कृषि कानून का पिछले डेढ़ साल से विरोध हो रहा है। इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कई किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे थे। लेकिन 3 कृषि कानून रद्द होने के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं। किसान इस समय जश्न मना रहे है। ऐसे में अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर अभिनेता ने लिखा ‘किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद  नरेंद्र मोदी जी। इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान....’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते हुए बताया कि ‘इस महीने के अंत तक संसद सत्र में इससे जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हम अच्छे इरादों के साथ किसानों के लिए ये बिल लाया था लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हम किसानों को समझाने में असफल रहे हैं। हम दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे सभी सभी किसानों से अपील करते हैं कि गुरु पूरब के इस पावन पर्व पर अपने घरों को लौटें, अपने खेतों में जाएं।‘ 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com