29 साल बाद शिल्पा शेट्टी वहां पहुंची जहां से की थी शुरुआत, ‘बाजीगर’ के लिए दिया था अपना पहला शॉट

Shilpa Shetty (1)
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में उन्होंने पोस्ट किया हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि ‘वह जिस जगह खड़ी है वहां से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वीडियो में अभिनेत्री को कहते हुए सुना जा सकता है कि मैंने 29 साल पहले इस जगह से अपना करियर शुरू की थी। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 9’ के लिए मैं फिर से उस जगह आई हूं।‘   

वीडियो के कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने लिखा- ‘मानव जीवन अप्रत्याशित तरीकों से एक पूर्ण चक्र में आता है। मैंने अपना पहला शॉट बाजीगर के लिए यहीं मुंबई फिल्मसिटी में हेलीपैड पर दिया था, इसलिए @indiasgottalentofficial के लिए स्टंट यार्ड में वापसी करना काफी अच्छा रहा... मैंने यहां अपनी पुरानी यादों में डूब गई। इस अद्भुत सफर के लिए मैं आप सभी की आभारी हूं। आज, मैं #IGT के साथ एक नई शुरुआत करने जा रहा हूं।‘ आप भी देखें इस वीडियो को- 

29 साल पहले रिलीज हुई फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा शाहरुख खान, काजोल, राखी, दलीप ताहिल (Dalip Tahil) जैसे कलाकार अहम किरदार में दिखाई दिए थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में अपने अभिनय के चलते अदाकारा को दो फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन मिला था। 

Navbharat Live
navbharatlive.com